155 रन की पारी, फिर ब्रेक… अब रोहित शर्मा ने कीवी चुनौती के लिए इस अंदाज में शुरू की प्रैक्टिस

रोहित शर्मा ने भारत बनाम न्यूज़ीलैंड वनडे सीरीज़ से पहले अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. विजय हजारे ट्रॉफी में दो मैच खेलने और छोटे ब्रेक के बाद रोहित मुंबई में नेट्स पर अभ्यास कर रहे हैं. वह 7 जनवरी को वडोदरा में टीम इंडिया के ट्रेनिंग कैंप को जॉइन करेंगे, जहां से न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज़ की तैयारी शुरू होगी.

Advertisement
11 जनवरी से शुरू हो रही भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज (Photo: ITG) 11 जनवरी से शुरू हो रही भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 जनवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:21 PM IST

पिछले महीने रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज़ खेली थी और इसके बाद उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी के दो मुकाबलों में भी हिस्सा लिया था. अब रोहित शर्मा ने भारत बनाम न्यूज़ीलैंड वनडे सीरीज़ के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. भारत के पूर्व कप्तान ने 2025-26 विजय हजारे ट्रॉफी (VHT) में मुंबई की ओर से खेलकर खुद को मैच रिदम में बनाए रखा. रोहित ने सिक्किम के खिलाफ 155 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन उत्तराखंड के खिलाफ वह खाता भी नहीं खोल सके.

Advertisement

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उन्हें दो मैच खेलने का निर्देश दिया था. इस जिम्मेदारी को पूरा करने के बाद रोहित ने कुछ समय का ब्रेक लिया. वह गुजरात के जामनगर में अपनी बेटी समायरा का सातवां जन्मदिन मना रहे थे. इस दौरान हार्दिक पांड्या भी उनके साथ नजर आए.

यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा के नन्हे बेटे संग खेलती दिखीं हार्दिक पंड्या की GF, क्यूटनेस पर फिदा फैंस, Video

मुंबई में नेट्स पर लौटे रोहित शर्मा

छोटे ब्रेक के बाद रोहित ने कीवी चुनौती के लिए फिर से तैयारी शुरू कर दी है. वह 7 जनवरी को वडोदरा पहुंचेंगे, जहां इस सीरीज़ के लिए टीम इंडिया का ट्रेनिंग कैंप शुरू होगा. बीसीसीआई पहले ही टीम का ऐलान कर चुका है, जिसमें शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर और मोहम्मद सिराज की टीम में वापसी हुई है.

Advertisement

रोहित शर्मा मुंबई लौट आए हैं और वनडे लय हासिल करने के लिए नेट्स पर अभ्यास कर रहे हैं. हमेशा की तरह रोहित ने बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) स्थित मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ग्राउंड पर ट्रेनिंग की.

न्यूज़ीलैंड सीरीज़ के लिए भारत की वनडे टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान)*, वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल

हालांकि, श्रेयस अय्यर की उपलब्धता बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगी.

भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच 11 जनवरी को वडोदरा में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा मैच 14 जनवरी को राजकोट में होगा और सीरीज का आखिरी मैच 18 जनवरी को इंदौर में होगा. इसके बाद दोनो देशों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज होगी और फिर टी20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से शुरू हो जाएगा.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »