ICC टी-20 वर्ल्ड कप इलेवन में पूनम अकेली भारतीय, शेफाली 12वीं खिलाड़ी

आईसीसी टीम में ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली, बेथ मूनी, मेग लेनिंग, जेस जोनासेन और मेगान स्कट को जगह दी गई है जबकि इसमें इंग्लैंड की चार खिलाड़ी हैं.

Advertisement
Poonam Yadav Poonam Yadav

aajtak.in

  • मेलबर्न,
  • 09 मार्च 2020,
  • अपडेटेड 2:50 PM IST

लेग स्पिनर पूनम यादव ICC महिला टी-20 वर्ल्ड कप इलेवन में जगह बनाने वाली अकेली भारतीय हैं, जबकि उदीयमान सितारा शेफाली वर्मा को 12वां खिलाड़ी बनाया गया है.

भारत को फाइनल में हराकर वर्ल्ड कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम के पांच खिलाड़ी आईसीसी टीम में हैं. ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में भारत को 85 रनों से हराकर पांचवीं बार खिताब जीता.

आईसीसी टीम में ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली, बेथ मूनी, मेग लेनिंग, जेस जोनासेन और मेगान स्कट को जगह दी गई है जबकि इसमें इंग्लैंड की चार खिलाड़ी हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें- कोरोना वायरस से क्या रद्द होगा IPL? महाराष्ट्र के मंत्री के बयान पर गांगुली का आया जवाब

टीम का चयन पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों और कमेंटेटरों की समिति ने किया जिसमें इयान बिशप, अंजुम चोपड़ा, लीसा सठालेकर, पत्रकार राफ निकोलसन और आईसीसी प्रतिनिधि होली कोल्विन शामिल थे.

यादव ने टूर्नामेंट के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया पर मिली जीत में सूत्रधार की भूमिका निभाते हुए 19 रन देकर चार विकेट लिए थे. उसने बांग्लादेश के खिलाफ तीन विकेट लिए.

दूसरी ओर 16 वर्ष की वर्मा ने 158.25 की औसत से 163 रन बनाए. हीली और मूनी ने 2018 में बनाया अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए 60 की औसत से मिलकर 352 रन बनाए.

बल्लेबाजी क्रम में आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप की टीम: एलिसा हीली (ऑस्ट्रेलिया), बेथ मूनी (ऑस्ट्रेलिया), नेट स्किवेर (इंग्लैंड), हीथर नाइट (इंग्लैंड), मेग लेनिंग (ऑस्ट्रेलिया), लौरा वोल्वाट (दक्षिण अफ्रीका), जेस जोनासेन (ऑस्ट्रेलिया), सोफी एसेलेस्टोन (इंग्लैंड), आन्या श्रुबसोले (इंग्लैंड), मेगान स्कट (ऑस्ट्रेलिया), पूनम यादव (भारत). 12वां खिलाड़ी: शेफाली वर्मा (भारत)

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement