पीसीबी ने कहा- अंडर-19 एशिया कप भारत में नहीं खेलेगा PAK

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आज भारत में सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए वहां होने वाले आगामी टूर्नामेंटों को किसी अन्य तटस्थ स्थल पर करवाने की मांग की.

Advertisement
पीसीबी अध्यक्ष नजम सेठी पीसीबी अध्यक्ष नजम सेठी

केशवानंद धर दुबे

  • नई दिल्ली,
  • 08 अगस्त 2017,
  • अपडेटेड 9:39 PM IST

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आज भारत में सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए वहां होने वाले आगामी टूर्नामेंटों को किसी अन्य तटस्थ स्थल पर करवाने की मांग की. भारत को नवंबर से अंडर-19 एशिया कप की मेजबानी करनी है, लेकिन पीसीबी ने कहा कि वह एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) की इस सप्ताह होने वाली बैठक में इसका आयोजन किसी अन्य स्थान पर करने के लिए कहेगा.

Advertisement

पीसीबी कार्यकारी समिति के अध्यक्ष नजम सेठी ने कहा, ‘हम कोलंबो में शनिवार को होने वाली बैठक में इस मसले पर चर्चा करेंगे और हमारा मानना है कि यह प्रतियोगिता भारत और पाकिस्तान से इतर किसी अन्य सुरक्षित स्थान पर करवायी जा सकती है. दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ये सब इसलीए कह रहा है, क्योंकि वो बीसीसीआई टीम इंडिया और पाकिस्तान की द्विपक्षीय सीरीज नहीं करा रही है.

बीसीसीआई के इस कदम के बाद से पाकिस्तान चिढ़ा हुआ है. पाकिस्तान बीसीसीआई के खिलाफ आईसीसी में मुकदमा दायर करने का भी मन बना चुका है. पाकिस्तान बीसीसीआई से द्विपक्षीय सीरीज ना कराने के एवज में एक अरब मुआवजे की मांग करेगा.

पीसीबी के अध्यक्ष शहरयार खान ने खुद बयान दिया था कि पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय श्रृंखला खेलने के वादे से बीसीसीआई के मुकर जाने के कारण आईसीसी विवाद प्रस्ताव समिति में कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए पीसीबी ने एक अरब रुपये अलग से रखे हुए हैं.

Advertisement

भारत के पाकिस्तान से सीरीज ना खेलने पर उसके पूर्व खिलाड़ी भी खार खाए हुए हैं. पूर्व बल्लेबाज जावेद मियांदाद ने हाल ही में बयान दिया था कि पाकिस्तानी टीम को भारत के खिलाफ किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट में नहीं खेलना चाहिए.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »