'अगर ऐसा ही चलना है तो चले...', नो हैंडशेक विवाद पर छलका पाकिस्तानी कोच का दर्द

भारतीय टीम ने इस जीत के साथ टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की है, जबकि पाकिस्तान को सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए अगले मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करना होगा. फिलहाल मैच के नतीजे की जितनी चर्चा नहीं हो रही है, उससे कहीं ज्यादा सुर्खियां 'नो हैंडशेक' विवाद बटोर रहा है.

Advertisement
हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तानी कप्तान से नहीं मिलाया हाथ (Photo: AFP) हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तानी कप्तान से नहीं मिलाया हाथ (Photo: AFP)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • बर्मिंघम,
  • 15 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:38 PM IST

आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला भले ही एकतरफा रहा हो, लेकिन मैच खत्म होने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा 'नो हैंडशेक' विवाद की हो रही है. रविवार (14 जून) को बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 64 रनों से करारी शिकस्त दी, लेकिन खिलाड़ियों के बीच हाथ ना मिलाने की नई परंपरा एक बार फिर सुर्खियों में आ गई.

Advertisement

भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव के चलते पिछले कुछ समय से क्रिकेट मैदान पर भी बदलाव देखने को मिला है. एशिया कप 2025 में शुरू हुई 'नो हैंडशेक' पॉलिसी महिला टी20 वर्ल्ड कप में भी जारी रही. टॉस के दौरान भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलाया. इतना ही नहीं, मैच खत्म होने के बाद भी दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने पारंपरिक हैंडशेक से परहेज किया.

पाकिस्तानी कोच ने क्या कहा?
मैच के बाद पाकिस्तान के मुख्य कोच वहाब रियाज से जब इस मुद्दे पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने साफ कहा कि उन्हें इसकी वजह नहीं पता, लेकिन इससे कोई खास फर्क भी नहीं पड़ता. वहाब रियाज ने कहा, 'मैं काफी पहले क्रिकेट छोड़ चुका हूं, इसलिए मुझे नहीं पता कि हाथ ना मिलाने की वजह क्या है. लेकिन अगर चीजें इसी तरह आगे बढ़नी हैं तो आगे बढ़ें. इससे कोई बड़ा फर्क नहीं पड़ता.'
यह भी पढ़ें: 'हनुमान जी इज ग्रेट...', दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान को रौंदने के बाद क्यों कहा ऐसा?

Advertisement

पाकिस्तान की हार पर प्रतिक्रिया देते हुए वहाब रियाज ने माना कि उनकी टीम ने डेथ ओवरों में अतिरिक्त रन लुटाए, जिसका फायदा भारत को मिला. उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि हमने आखिरी ओवरों में 15-20 रन ज्यादा दे दिए. वहीं से भारत को मोमेंटम मिला. हालांकि टीम ने लड़ने की कोशिश की और कुछ सकारात्मक चीजें भी देखने को मिलीं. हमें इन्हीं बातों को लेकर आगे बढ़ना होगा.'
यह भी पढ़ें: Women's T20 World Cup 2026: पाकिस्तानी टीम पर टूट पड़ीं दीप्ति शर्मा, 5 विकेट लेकर रच दिया इतिहास

विवाद से इतर मैदान पर भारतीय टीम पूरी तरह हावी नजर आई. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 170 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया. स्मृति मंधाना (68 रन) ने आक्रामक शुरुआत दी, जबकि ऋचा घोष (34 रन) और अन्य बल्लेबाजों ने अहम योगदान देकर टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया. 171 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी. भारतीय गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट चटकाए और पाकिस्तानी बल्लेबाजों को कभी भी मैच में वापसी का मौका नहीं दिया.

भारत की जीत की सबसे बड़ी स्टार दीप्ति शर्मा रहीं. अनुभवी ऑलराउंडर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 10 रन देकर 5 विकेट झटके. उनके इस प्रदर्शन ने पाकिस्तानी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी. दीप्ति का यह स्पेल ऐतिहासिक भी रहा. उन्होंने महिला टी20 वर्ल्ड कप में किसी भारतीय गेंदबाज द्वारा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. इससे पहले यह रिकॉर्ड रेणुका सिंह ठाकुर के नाम था, जिन्होंने 2023 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ 15 रन देकर 5 विकेट झटके थे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »