लगातार खराब बल्लेबाजी और मिडिल ऑर्डर के कोलैप्स होने से पाकिस्तान क्रिकेट टीम के प्रदर्शन में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. इस स्थिति को सुधारने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने एक बड़ा कदम उठाया है.
इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैच की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व फर्स्ट क्लास क्रिकेटर माइक स्मिथ को पाकिस्तान राष्ट्रीय टीम का नया बैटिंग कोच नियुक्त किया गया है.माइक स्मिथ के आने से टीम के प्रदर्शन में सुधार होने की उम्मीद होगी.
पाकिस्तान टीम 19 अगस्त से इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज खेलने वाली है. इससे पहले टीम की बल्लेबाजी की तकनीकी खामियों को दूर करने के लिए पीसीबी ने स्मिथ पर भरोसा जताया है.
माइक स्मिथ को आखिर क्यों चुना गया?
माइक स्मिथ लेवल-4 क्वालिफाइड बैटिंग कोच हैं और उनके पास फ्रेंचाइजी क्रिकेट का लंबा अनुभव है. स्मिथ पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) की कई टीमों के साथ काम कर चुके हैं. घरेलू खिलाड़ियों की मजबूती और कमजोरियों से वे अच्छी तरह वाकिफ हैं, जिससे उन्हें इस पद का मजबूत दावेदार माना गया.
ये भी पढ़ें- 'मैदान पर जादू बिखेरने वाले असली हीरो हैं आप', टीम के साथी से बिछड़कर बुरी तरह टूटे रोहित शर्मा! बयां किया दर्द
असद शफीक की जगह लेंगे स्मिथ
खबरों के मुताबिक पीसीबी ने विज्ञापन के जरिए आवेदन मांगे थे. शॉर्टलिस्ट किए गए कोचों में से स्मिथ के नाम पर सहमति बनी है. आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद वे इंग्लैंड में टीम से जुड़ेंगे. माइक स्मिथ पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज और मौजूदा राष्ट्रीय चयनकर्ता असद शफीक की जगह लेंगे. शफीक वेस्टइंडीज दौरे पर अंतरिम बैटिंग कोच की भूमिका निभा रहे हैं.
पाकिस्तानी बल्लेबाजी में लाना होगा सुधार
पाकिस्तान के बल्लेबाज पिछले कुछ समय से काफी निराशाजनक प्रदर्शन कर रहे हैं. जिस कारण टीम कई बार अच्छी शुरुआत के बावजूद बड़े स्कोर बनाने में नाकाम रही है. ऐसे में स्विंग और सीम वाली अंग्रेजी परिस्थितियों में पाकिस्तानी बल्लेबाजों की तकनीक को दुरुस्त करना सबसे बड़ी चुनौती होगी.
ये भी पढ़ें- टीम इंडिया से बाहर होते ही छलका दिग्गज का दर्द! छूटा 5 साल पुराना साथ, फैन्स की आंखें भी हुई नम
PCB को उम्मीद है कि स्मिथ के आने के बाद टीम का बैटिंग ऑर्डर अधिक मजबूत होगा और आने वाले मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करेगा. इंग्लैंड का दौरा माइक स्मिथ के लिए पहली बड़ी परीक्षा होगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि उनके आने से पाकिस्तान का विदेशी सरजमीं पर टेस्ट रिकॉर्ड कितना सुधरता है.
आजतक स्पोर्ट्स डेस्क