VIDEO: बच गए थे धोनी वरना हार जाते मैच, जाधव को ऐसे घूरा था

भारतीय पारी के 22वें ओवर में जब धोनी मात्र 7 रन पर नाबाद थे तब वो एक रन लेने के लिए भागे, पर सामने मौजूद केदार जाधव नहीं भागे. धोनी रन आउट होने से बच गए, जिसके बाद उन्होंने केदार जाधव को घूर कर देखा.

Advertisement
जब धोनी ने जाधव को घूरा जब धोनी ने जाधव को घूरा

मोहित ग्रोवर

  • चेन्नई,
  • 18 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 1:40 PM IST

पांच मैचों की वनडे सीरीज़ के पहले वनडे में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को धूल चटा दी. भारतीय बल्लेबाजी शुरुआत में लड़खड़ाई लेकिन बाद में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पंड्या की शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारत संभला. बाद में गेंदबाजों ने भी कंगारु टीम को धराशायी कर दिया.टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही, और एक समय ऐसा भी आया जब धोनी भी जल्दी पेवेलियन लौट सकते थे.

Advertisement

दरअसल, भारतीय पारी के मात्र 7 रन पर नाबाद थे तब वो एक रन लेने के लिए भागे, पर सामने मौजूद केदार जाधव नहीं भागे. धोनी रन आउट होने से बच गए, जिसके बाद उन्होंने केदार जाधव को घूर कर देखा.

देखें, VIDEO :

इस गेंद की अगली ही बॉल पर केदार जाधव भी पेवेलियन लौट गए. जिसके बाद धोनी और हार्दिक पंड्या के बाद शानदार साझेदारी हुई और भारतीय टीम मुश्किल से उभरी. हार्दिक और धोनी के बीच छठे विकेट के लिए 118 की साझेदारी हुई. ना सिर्फ पंड्या बल्कि भुवनेश्वर कुमार के साथ भी धोनी ने 79 रनों की साझेदारी की.

इस मैच में फिफ्टी जमाने के साथ ही में 100 फिफ्टी वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए. उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली ने इस आंकड़े को छुआ है. वैसे इंटरनेशनल क्रिकेट में धोनी यह उपलब्धि हासिल करने वाले 14वें बल्लेबाज हैं.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement