2017 आईसीसी महिला वर्ल्ड कप का लोगो जारी

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट संघ (आईसीसी) ने अगले साल इंग्लैंड में होने वाले महिला वर्ल्ड कप का लोगो जारी किया है. ठीक एक साल बाद, यानी कि 23 जुलाई, 2017 को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इस वर्ल्ड कप का फाइनल मैच खेला जाएगा.

Advertisement
महिला वर्ल्ड कप का लोगो महिला वर्ल्ड कप का लोगो

मोनिका शर्मा / अतीत शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 23 जुलाई 2016,
  • अपडेटेड 8:26 PM IST

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट संघ (आईसीसी) ने अगले साल इंग्लैंड में होने वाले महिला वर्ल्ड कप का लोगो जारी किया है. ठीक एक साल बाद, यानी कि 23 जुलाई, 2017 को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इस वर्ल्ड कप का फाइनल मैच खेला जाएगा.

कुल 31 मैच खेलेंगी टीमें
टूर्नामेंट की शुरुआत 26 जून, 2017 से होगी और इसमें आठ टीमें कुल 31 मैच खेलेंगी. लीग मैच और सेमीफाइनल ब्रिस्टल, डर्बी, लेस्टर और टॉन्टन शहरों में खेले जाएंगे.

Advertisement

किससे प्रेरित है लोगो?
लोगो इंग्लैंड और वेल्स के नक्शे की आउटलाइन और एक खिलाड़ी को फॉरवर्ड ड्राइव खेलते हुए दर्शाता है. गौरतलब है कि ये 11वां महिला वर्ल्ड कप होगा जिसकी शुरुआत पुरुषों के क्रिकेट वर्ल्ड कप से भी पहले 1973 में हुई थी.

ये टीमें ले रही हैं हिस्सा
आईसीसी महिला क्रिकेट चैम्पियनशिप, जिसके सात में से पांच राउंड पूरे हो चुके हैं, में हिस्सा ले रही टॉप चार टीमों को वर्ल्ड कप में सीधे एंट्री मिल जाएगी और बाकी टीमों के बीच चार जगह के लिए लड़ाई होगी. इस वक्त ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड पहले चार स्थान पर काबिज हैं जबकि दक्षिण अफ्रीका, भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका अगले चार स्पॉट्स पर बनी हुई हैं. बांग्लादेश और आयरलैंड की टीमें भी इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं.

Advertisement

पिछले आईसीसी महिला वर्ल्ड कप विनर्स:
1973: इंग्लैंड
1978: ऑस्ट्रेलिया
1982: ऑस्ट्रेलिया
1988: ऑस्ट्रेलिया
1993: इंग्लैंड
1997: ऑस्ट्रेलिया
2000: न्यूजीलैंड
2005: ऑस्ट्रेलिया
2009: इंग्लैंड
2013: ऑस्ट्रेलिया

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »