IPL बना डिजिटल पावरहाउस... टीवी पर भी दर्शकों की बंपर रफ्तार- व्यूअरशिप 50 करोड़ के करीब

आईपीएल 2026 का क्रेज इस बार डिजिटल और टीवी दोनों प्लेटफॉर्म पर रिकॉर्ड बना रहा है. जियोस्टार के मुताबिक, डिजिटल वॉच-टाइम में 7% और कुल डिजिटल रीच में 15% की बढ़ोतरी हुई है. वहीं टीवी दर्शकों की संख्या 50 करोड़ तक पहुंचने की तैयारी में है. क्षेत्रीय भाषाओं में मैच देखने का समय 42% बढ़ा है, जबकि इस सीजन 125 नए विज्ञापनदाता भी जुड़े हैं.

Advertisement
IPL व्यूअरशिप में बड़ा धमाका. (Photo, PTI) IPL व्यूअरशिप में बड़ा धमाका. (Photo, PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 15 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:37 PM IST

आईपीएल 2026 का रोमांच सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह टीवी और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म पर दर्शकों की रिकॉर्ड भागीदारी के साथ नई ऊंचाइयों को छू रहा है. बदलते देखने के तरीकों और बढ़ती डिजिटल खपत के बीच इंडियन प्रीमियर लीग लगातार अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है. आधिकारिक ब्रॉडकास्टर के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, जहां डिजिटल व्यूअरशिप में लगातार उछाल दर्ज किया जा रहा है, वहीं टीवी दर्शकों की संख्या भी 50 करोड़ के करीब पहुंचने की ओर बढ़ रही है.

Advertisement

मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के दौरान डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्शकों का वॉच-टाइम 7 प्रतिशत बढ़ा है, जबकि टीवी व्यूअरशिप 50 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने की राह पर है. यह दावा टूर्नामेंट के आधिकारिक ब्रॉडकास्टर ने किया है.

ब्रॉडकास्टर ‘जियोस्टार’ ने प्रेस रिलीज में बताया कि आईपीएल की कुल डिजिटल रीच में 15 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. यह आंकड़े 51 मैचों के Linear TV प्रसारण और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर खेले गए 57 मुकाबलों के आधार पर तैयार किए गए हैं.

कंपनी के मुताबिक, कनेक्टेड टीवी (CTV) की रीच में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि वॉच-टाइम 20 प्रतिशत बढ़ा. वहीं, क्षेत्रीय भाषाओं में मैच देखने का समय 42 प्रतिशत तक उछल गया है.

जियोस्टार स्पोर्ट्स के हेड ऑफ सेल्स अनूप गोविंदन ने कहा, 'टूर्नामेंट की बढ़ती प्रतिस्पर्धा के साथ हर हफ्ते दर्शकों की संख्या बढ़ रही है. इससे साफ है कि आईपीएल अलग-अलग स्क्रीन पर फैन्स के साथ मजबूत जुड़ाव बना रहा है.'

Advertisement

ब्रॉडकास्टर ने यह भी दावा किया कि पिछले सीजन की तुलना में इस बार 125 नए विज्ञापनदाता जुड़े हैं.

कंपनी के अनुसार, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 22 नए स्पॉन्सर जियोस्टार के साथ जुड़े हैं, जबकि 16 ब्रांड्स ने टीवी प्रसारण के लिए साझेदारी की है. इनमें पारंपरिक भारतीय कंपनियों के साथ-साथ नई टेक्नोलॉजी आधारित कंपनियां भी शामिल हैं, जो बताती हैं कि टाटा आईपीएल का दायरा और ब्रांड वैल्यू लगातार बढ़ रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »