ना मौका, ना भरोसा! पूरा IPL सीजन पानी पिलाते रह गए पृथ्वी शॉ, इन 4 ख‍िलाड़‍ियों को भी नहीं मिला है मौका

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का सीजन अपने अंतिम चरण पर है , लेकिन 5 भारतीय नाम ऐसे हैं जिनको अब तक मैदान पर अपना जलवा दिखने का मौका नहीं मिल पाया है. लाखों में खरीदे गए ये 5 खिलाड़ी पूरे सीजन सिर्फ डगआउट और बेंच तक ही सीमित रहे हैं.

Advertisement
आईपीएल के 19वें सीजन का रोमांच चरम पर... (Photo: ITG) आईपीएल के 19वें सीजन का रोमांच चरम पर... (Photo: ITG)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 10 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:38 AM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन में जहां कई युवा खिलाड़ियों ने गेंद या बल्ले से चमक बिखेरी है, वहीं कुछ नाम ऐसे भी रहे जो सिर्फ डगआउट में ही बैठे नजर आए हैं. इन खिलाड़ियों को लेकर फैन्स को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन प्लेइंग-11 में अब तक इनको मौका नहीं मिला है.

इन 5 ख‍िलाड़‍ियों में सबसे बड़ा नाम पृथ्वी शॉ का है. कभी भारतीय क्रिकेट का भविष्य माने जाने वाले पृथ्वी शॉ को इस सीजन एक भी मैच में मौका नहीं मिला है. पृथ्वी शॉ ने अपना आखिरी IPL मैच 2024 में खेला था और 2025 में उनको किसी भी आईपीएल टीम नें नहीं खरीदा था. पृथ्वी को IPL 2026 के लिए आयोजित मिनी ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने ₹75 लाख में दोबारा अपनी टीम में शामिल किया.  शुरुआती राउंड्स में अनसोल्ड रहने के बाद DC ने उन्हें उनके बेस प्राइस पर खरीदा. यह उनकी पिछली IPL सैलरी ₹7.5 करोड़ (2024) के मुकाबले काफी बड़ी गिरावट है. 

Advertisement

वहीं अनुभवी तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा  भी पूरे सीजन बेंच पर ही बैठे नजर आए. युवा तेज गेंदबाजों को प्राथमिकता मिलने की वजह से ईशांत शर्मा को अब तक एक भी मैच में मौका नहीं मिला है. IPL 2026 सीजन के लिए गुजरात टाइटन्स (GT) ने ईशांत शर्मा  को ₹75 लाख में रिटेन किया था. IPL 2025 सीजन में ईशांत शर्मा ने 7 मैचों में सिर्फ 4 विकेट लिए, जबकि उनकी इकोनॉमी रेट 11.18 रही. उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 1/18 रहा था.
यह भी पढ़ें: लगातार 4 जीत से KKR ने मचा दिया तहलका, अब IPL प्लेऑफ में ऐसे पहुंच सकती है रहाणे ब्रिगेड

दूसरी तरफ घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा खिलाड़ी मुशीर खान को भी IPL 2026 में मौके का  इंतजार ही करना पड़ रहा है. ऑलराउंडर मुशीर खान क्रिकेटर सरफराज खान  के भाई हैं. मुशीर खान  को IPL 2026 सीजन के लिए पंजाब किंग्स (PBKS) ने ₹30 लाख रुपये में रिटेन किया है. घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन और दबाव में बेहतरीन पारियां खेलने के लिए मशहूर मुशीर अभी अपने IPL करियर की शुरुआती दौर में हैं. उन्होंने IPL 2025 में सिर्फ एक मुकाबला खेला, जिसमें वह बल्लेबाजी में खाता नहीं खोल सके, जबकि गेंदबाजी में 1 विकेट लेते हुए 27 रन खर्च किए. 

Advertisement

अर्जुन तेंदुलकर इस सीजन सुर्खियों में तो रहे, लेकिन मैदान पर अब तक उनको मौका नहीं मिला है. सचिन तेंदुलकर के बेटे होने की वजह से हमेशा चर्चा में रहने वाले अर्जुन को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने  प्लेइंग-11 में अब तक शामिल नहीं किया है. अर्जुन को IPL 2026 सीजन के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने ₹30 लाख में अपनी टीम में शामिल किया. उन्हें मुंबई इंडियंस से ट्रेड कर LSG में लाया गया था. अर्जुन ने आखिरी IPL मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ 17 मई 2024 को खेला था. इस मैच में उन्होंने गेंदबाज़ी करते हुए 22 रन दिए, लेकिन कोई विकेट हासिल नहीं कर सके. अर्जुन लगभग 2 साल से प्लेइंग XI में जगह बनाने के इंतजार में हैं.
यह भी पढ़ें: ना विकेट, ना कंट्रोल... कुलदीप यादव के फॉर्म से हुआ दिल्ली कैपिटल्स का IPL में बंटाधार, आंकड़ों से समझें

इसके अलावा राहुल त्रिपाठी जैसे अनुभवी बल्लेबाज को भी टीम मैनेजमेंट से मौके का इंतज़ार है. आईपीएल 2026 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने राहुल त्रिपाठी को ₹75 लाख में खरीदा था.उन्हें 2026 के लिए आयोजित मिनी ऑक्शन में उनके बेस प्राइस पर टीम में शामिल किया गया, जिसके साथ ही राहुल त्रिपाठी की कोलकाता फ्रेंचाइजी में वापसी हुई.  राहुल त्रिपाठी के लिए IPL 2025 सीजन काफी निराशाजनक रहा था. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की तरफ से खेलते हुए, उन्होंने 5 पारियों में सिर्फ 55 रन बनाए, जहां उनका औसत 11.00 और स्ट्राइक रेट 96.49 का रहा. पिछले सीजन भी राहुल त्रिपाठी संघर्ष करते नजर आए. 

Advertisement

अब नजर डालते हैं इन 5 खिलाड़ियों के IPL रिकॉर्ड्स पर...

पृथ्वी शॉ
IPL मैच: 79
कुल रन: 1892
औसत: 23.94
स्ट्राइक रेट: 147.46
अर्धशतक: 14
शतक: 0

राहुल त्रिपाठी
IPL मैच: 100
कुल रन: 2291
औसत: 26.33
स्ट्राइक रेट: 137.84
अर्धशतक: 12
शतक: 0

ईशांत शर्मा
IPL मैच: 117
विकेट: 96
इकोनॉमी रेट: 8.36
बेस्ट बॉलिंग: 5/12

मुशीर खान 
IPL मैच: 1
रन: 0
विकेट: 1
इकोनॉमी रेट: 13.50
बेस्ट बॉलिंग: 1/27

अर्जुन तेंदुलकर
IPL मैच: 5
कुल रन: 13
विकेट: 3
इकोनॉमी रेट: 9.36
बेस्ट बॉलिंग: 1/9

(इनपुट: Vijaye Singh)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement