आवेश खान की इस हरकत पर भड़की सनराइजर्स हैदराबाद, BCCI से करेगी शिकायत

आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स की जीत के साथ एक नया विवाद भी जुड़ गया है. मैच के आखिरी ओवर में आवेश खान की एक हरकत ने सनराइजर्स हैदराबाद को नाराज कर दिया. सनराइजर्स हैदराबाद इस घटना को लेकर BCCI से शिकायत करने की तैयारी में है.

Advertisement
आवेश खान की हरकत पर सनराइजर्स हैदराबाद ने उठाए सवाल (Photo: Reuters/ Star Sports Screengrab) आवेश खान की हरकत पर सनराइजर्स हैदराबाद ने उठाए सवाल (Photo: Reuters/ Star Sports Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:39 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ मुकाबले में पांच विकेट से जीत हासिल की थी. 5 अप्रैल (रविवार) को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले के बाद एक नया विवाद खड़ा हो गया. इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज आवेश खान की एक हरकत ने सोशल मीडिया और क्रिकेट जगत में बहस छेड़ दी है.

Advertisement

दरअसल, मैच के आखिरी ओवर में जब लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जयदेव उनादकट की गेंद पर चौका जड़ा, उसी दौरान डगआउट के पास खड़े आवेश खान ने बल्ले से गेंद को वापस मैदान में मार दिया. विवाद इस बात को लेकर हुआ कि गेंद बाउंड्री लाइन पार कर चुकी थी या नहीं.

सोशल मीडिया पर कुछ फैन्स ने दावा किया कि अगर गेंद बाउंड्री पार नहीं हुई थी, तो यह ‘अनफेयर प्ले’ के तहत आता है और सनराइजर्स हैदराबाद को पांच पेनल्टी रन मिलने चाहिए थे. हालांकि, नियमों के जानकारों के मुताबिक इस मामले में ऐसा कोई उल्लंघन नहीं माना जा सकता, क्योंकि गेंद को रोकने के लिए कोई फील्डर पास में मौजूद नहीं था.

मैच की स्थिति भी अहम थी, क्योंकि उस समय लखनऊ सुपर जायंट्स को जीत के लिए सिर्फ एक रन की जरूरत थी और स्कोर बराबरी पर था. ऐसे में अंपायरों ने इस घटना को मैच के नतीजे पर असर डालने वाला नहीं माना.

Advertisement

खराब अंपायरिंग से परेशान SRH
सनराइजर्स हैदराबाद इस पूरे वाकये से पूरी तरह नाराज है क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक फ्रेंचाइजी इस मामले को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से शिकायत करेगी.

यह पहला मौका नहीं है जब सनराइजर्स हैदराबाद ने अंपायरिंग निर्णयों पर नाराजगी जताई हो. इससे पहले भी सनराइजर्स हैदराबाद हेनरिक क्लासेन (RCB के खिलाफ) और अभिषेक शर्मा (KKR के खिलाफ) को आउट करार दिए जाने पर नाराजगी जता चुकी है.

हालांकि इन फैसलों को पलटना संभव नहीं है, लेकिन लगातार उठ रहे सवाल आईपीएल में अंपायरिंग और नियमों की पारदर्शिता पर नई बहस जरूर छेड़ रहे हैं. यह देखना अहम होगा कि इस मामले में कोई कार्रवाई होती है या नहीं, लेकिन इतना तय है कि लखनऊ सुपर जायंट्स की इस जीत के साथ जुड़ा यह विवाद अभी थमने वाला नहीं है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement