शास्त्री मुख्य तो जहीर बने टीम इंडिया के बॉलिंग कोच, विदेश दौरों पर द्रविड भी होंगे साथ

टीम इंडिया का अगला कोच कौन होगा, आखिरकार इस पर से पर्दा हट गया है. रवि शास्त्री को टीम इंडिया का कोच बनाया गया है. वहीं जहीर खान को गेंदबाजी कोच बनाया गया है. इसके अलावा विदेश दौरों पर राहुल द्रविड टीम के बैटिंग कोच होंगे.

Advertisement
रवि शास्त्री रवि शास्त्री

मोहित ग्रोवर

  • मुंबई,
  • 11 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 10:22 PM IST

टीम इंडिया का अगला कोच कौन होगा, आखिरकार इस पर से पर्दा हट गया है. रवि शास्त्री को टीम इंडिया का कोच बनाया गया है. वहीं जहीर खान को गेंदबाजी कोच बनाया गया है. इसके अलावा विदेश दौरों पर राहुल द्रविड टीम के बैटिंग कोच होंगे.

इससे पहले मंगलवार शाम को खबर आई थी कि रवि शास्त्री को टीम इंडिया का नया कोच चुन लिया गया है, लेकिन बीसीसीआई ने इन खबरों को खारिज कर दिया. मंगलवार रात को आखिरकर रवि शास्त्री के नाम पर मुहर लग गई. आखिरी मुकाबला शास्त्री और सहवाग के बीच माना जा रहा था. सोमवार को सौरव गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण और सचिन तेंदुलकर की सलाहकार समिति ने सभी 5 कैंडिडेट्स का इंटरव्यू लिया था.

Advertisement
सोमवार को सौरव गांगुली ने कहा था कि कोच के लिए प्रक्रिया पूरी हो गई है. कोहली से बात कर कोच का ऐलान कर दिया जाएगा. खबरें हैं कि कोच पद के लिए सचिन तेंदुलकर रवि शास्त्री को तवज्जो दे रहे हैं, तो वहीं वीरेंद्र सहवाग के साथ सौरव गांगुली का सपोर्ट है.

सीओए प्रमुख विनोद राय अभी सिंगापुर में है. उन्होंने कोच के मुद्दे पर बीसीसीआई सेकेट्ररी अमिताभ चौधरी और बीसीसीआई सीईओ राहुल जौहरी से बात की थी. उनका कहना था कि मंगलवार शाम तक टीम को नया कोच मिल जाएगा.

सोमवार को क्रिकेट एडवायजरी कमिटी के साथ अमिताभ चौधरी और बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी भी कोच पद के उम्मीदवारों के इंटरव्यू के दौरान बैठे थे. इस दौरान पांच उम्मीदवारों का इंटरव्यू हुआ. सचिन तेंदुलकर लंदन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े थे, तो सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण मुंबई में थे. पांच उम्मीदवारों रवि शास्त्री, रिचर्ड पाइबस, टॉम मूडी, वीरेंद्र सहवाग और फिल सिमंस इंटरव्यू के लिए पहुंचे.

Advertisement

इंटरव्यू के बाद सीएसी कमेटी और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि सभी उम्मीदवारों का प्रजेंटेशन बढ़िया रहा, लेकिन कुछ भी नया नहीं था. गौरतलब है कि इन पांच नामों में से रवि शास्त्री और टॉम मूडी एक साल पहले भी टीम इंडिया के पूर्व कोच अनिल कुंबले के साथ इंटरव्यू दे चुके हैं. उस समय क्रिकेट एडवायजरी कमिटी ने रवि शास्त्री और टॉम मूडी को खारिज कर अनिल कुंबले को टीम इंडिया का कोच चुना था.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »