India Playing 11 vs Sri Lanka 1st T20: विराट कोहली और रोहित शर्मा नहीं, श्रीलंका में ये स्टार करेंगे ओपनिंग, पहले मैच में क्या होगी प्लेइंग-11?

भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर 3 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी. सबसे पहले टी20 सीरीज होगी, जिसका पहला मुकाबला 27 जुलाई को होगा. टी20 सीरीज के सभी मैच पल्लेकेल में भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेले जाएंगे. विराट कोहली और रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में प्लेइंग-11 चुनना कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए सिरदर्द हो सकता है.

Advertisement
भारतीय टीम के उपकप्तान शुभमन गिल. भारतीय टीम के उपकप्तान शुभमन गिल.

aajtak.in

  • पल्लेकेल,
  • 24 जुलाई 2024,
  • अपडेटेड 6:00 AM IST

India Playing 11 vs Sri Lanka 1st T20: भारतीय टीम इस समय श्रीलंका दौरे पर है. दोनों टीमों के बीच 3 टी20 मैच और फिर 3 ही वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है. भारतीय टीम इस दौरे का आगाज 27 जुलाई को करेगी. भारत और श्रीलंका के बीच सबसे पहले 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. यह सभी मुकाबले पल्लेकेल में भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेले जाएंगे.

Advertisement

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टी20 टीम की कप्तानी स्थायी तौर पर सूर्यकुमार यादव को सौंप दी है. जबकि इस पहले मैच के साथ ही गौतम गंभीर भी अपनी कोचिंग का आगाज करेंगे. बतौर हेड कोच गंभीर का यह पहला दौरा और पहली सीरीज है.

गिल और यशस्वी करेंगे टी20 में ओपनिंग

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने जून में ही टी20 वर्ल्ड कप 2024 खिताब जीता था. इसके बाद रोहित, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. जबकि टी20 वर्ल्ड कप 2024 में रोहित और कोहली ने ही ओपनिंग की थी.

अब सवाल है कि कोहली और रोहित के बाद अब टी20 में कौन ओपनिंग करेगा? इसका जवाब उपकप्तान शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल है. इन दोनों ने ही जिम्बाब्वे दौरे के आखिरी 3 मैचों में भी ओपनिंग की थी. अब श्रीलंका दौरे पर भी यह गिल और यशस्वी ओपनिंग में मोर्चा संभाल सकते हैं.

Advertisement

गेंदबाजी में ये हो सकता है कॉम्बिनेशन

इसके बाद नंबर-3 पर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का आना लगभग तय है. फिर कप्तान सूर्या खुद नंबर-4 पर मोर्चा संभालेंगे. इसके बाद हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह और शिवम दुबे क्रमशः 5, 6 और 7वें नंबर पर उतर सकते हैं. स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज होंगे. तीसरे पेसर ऑलराउंडर पंड्या रहेंगे. 

जबकि बतौर स्पिनर ऑलराउंडर अक्षर पटेल और लेग स्पिनर रवि बिश्नोई अपना जलवा दिखा सकते हैं. बिश्नोई की जगह वॉशिंगटन सुंदर को भी मौका मिल सकता है. यदि पल्लेकेल की पिच स्पिन फ्रेंडली रही तो कप्तान सूर्या इस मैदान पर अक्षर और बिश्नोई के साथ तीसरे स्पिनर के तौर पर वॉशिंगटन को भी उतार सकते हैं. तब रिंकू सिंह या शिवम दुबे बाहर हो सकते हैं. 

पहले टी20 मैच में संभावित भारतीय प्लेइंग-11

शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह/वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर/रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज.

भारत-श्रीलंका के बीच होगी वनडे सीरीज

टी20 सीरीज के बाद भारत-श्रीलंका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज होगी. पहला वनडे मुकाबला 2 अगस्त को होगा. इस सीरीज के सभी वनडे मुकाबले श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में खेले जाएंगे. 50-50 ओवरों के यह एकदिवसीय मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे से खेले जाएंगे.

Advertisement

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टी20 स्क्वॉड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद और मोहम्मद सिराज.

भारत-श्रीलंका का शेड्यूल

27 जुलाई- पहला टी20, पल्लेकेल
28 जुलाई- दूसरा टी20, पल्लेकेल
30 जुलाई- तीसरा टी20, पल्लेकेल
2 अगस्त- पहला वनडे, कोलंबो
4 अगस्त- दूसरा वनडे, कोलंबो
7 अगस्त- तीसरा वनडे, कोलंबो

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement