बेहद डरावना है टीम इंडिया का लॉर्ड्स पर रिकॉर्ड, मैच से पहले देगा टेंशन

क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड बेहद डरावना है जो मैच से पहले उसकी टेंशन को बढ़ा सकता है. टीम इंडिया का लॉर्ड्स पर जीत का प्रतिशत 11 प्रतिशत से कम है, जबकि मेजबान इंग्लैंड टीम का विनिंग पर्सेंटेज 66 है. 

Advertisement
Virat Kohli (Getty) Virat Kohli (Getty)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 अगस्त 2021,
  • अपडेटेड 8:49 AM IST
  • टीम इंडिया को लॉर्ड्स में सिर्फ दो टेस्ट मैच में मिली जीत
  • भारतीय टीम को लॉर्ड्स में आखिरी बार 2014 में मिली थी जीत

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार से लॉर्ड्स में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच पहला मैच ट्रेंट ब्रिज में खेला गया था, जो ड्रॉ रहा था. बारिश से प्रभावित इस मैच में टीम इंडिया ने अच्छा प्रदर्शन किया था. उसे आखिरी दिन जीत के लिए 157 रन बनाने थे, लेकिन बारिश ने इंग्लैंड में उसकी जीत के इंतजार को और आगे बढ़ा दिया. 

Advertisement

टीम इंडिया अपने इस प्रदर्शन को दूसरे टेस्ट में भी जारी रखना चाहेगी. हालांकि, क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स पर उसका रिकॉर्ड बेहद डरावना है जो मैच से पहले उसकी टेंशन को बढ़ा सकता है. 

लॉर्ड्स में भारत और इंग्लैंड के बीच कुल 18 बार आमना-सामना हुआ है. इसमें से इंग्लैंड ने 12 मैच जीते हैं, जबकि भारत उनमें से सिर्फ 2 में विजेता बना है. शेष चार मुकाबले ड्रॉ रहे हैं. टीम इंडिया का लॉर्ड्स पर जीत का प्रतिशत 11 प्रतिशत से कम है, जबकि मेजबान इंग्लैंड टीम का विनिंग पर्सेंटेज 66 है. 

लॉर्ड्स पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड

- टीम इंडिया लॉर्ड्स में अब तक 18 टेस्ट मैच खेली है, जिसमें से उसे केवल दो में जीत मिली. टीम इंडिया को यहां पर 12 मैचो में हार का सामना करना पड़ा है. भारत को यहां पर जीत 2014 और 1986 के दौरों पर मिली. 

Advertisement

-  पिछले पांच मैचों में भारत को सिर्फ एक में जीत मिली है, जबकि 3 में हार का सामना करना पड़ा है. जबकि 2007 में खेला गया मैच ड्रॉ रहा था. भारत को आखिरी बार लॉर्ड्स पर 2014 में जीत मिली थी. 

- एक पारी में सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग का रिकॉर्ड ईशांत शर्मा के नाम दर्ज है. उन्होंने 2014 के टेस्ट मैच में इंग्लैंड के 7 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा था. ईशांत ने सिर्फ 84 रन खर्च किए थे. 

- पिछली बार जब विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया का सामना लॉर्ड्स में इंग्लैंड से हुआ था तो उसे एक पारी और 159 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा था. ये मैच 9-12 अगस्त, 2018 में खेला गया था. 

टीम इंडिया इस रिकॉर्ड को भूलकर लॉर्ड्स पर नई शुरुआत करना चाहेगी. वह पहले टेस्ट की लय को दूसरे मैच में भी जारी रखना चाहेगी. विराट ब्रिगेड इंग्लैंड को इस मुकाबले में मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाने की कोशिश करेगी. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »