Ind vs Eng: इंग्लैंड की हार का वीरेंद्र सहवाग ने ऐसे उड़ाया मजाक, शेयर किया फनी Meme

एक वक्त इंग्लैंड की टीम आसानी से जीत की ओर बढ़ रही थी. उसने 14.1 ओवरों में बिना किसी नुकसान के 135 रन बना लिये थे, लेकिन ओपनर जेसन रॉय के आउट होते ही पूरी टीम लड़खड़ा गई. 

Advertisement
टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 मार्च 2021,
  • अपडेटेड 11:52 AM IST
  • वनडे सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड की करारी हार
  • टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 66 रनों से दी शिकस्त
  • वीरेंद्र सहवाग ने उड़ाया इंग्लैंड टीम का मजाक

टीम इंडिया ने इंग्लैंड को तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में 66 रनों से शिकस्त दे दी. जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 317/5 रन बनाए. जवाब में इंग्लैंड की टीम 251 रनों पर सिमट गई. हालांकि एक वक्त इंग्लैंड की टीम आसानी से जीत की ओर बढ़ रही थी. उसने 14.1 ओवरों में बिना किसी नुकसान के 135 रन बना लिये थे, लेकिन ओपनर जेसन रॉय के आउट होते ही पूरी टीम लड़खड़ा गई. 

Advertisement

इंग्लैंड की हार के बाद टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने ट्विटर पर एक फनी मीम शेयर किया. उन्होंने इंग्लैंड टीम का मजाक उड़ाया. 2019 वर्ल्ड कप के एक मैच में भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया था, जिसके बाद एक पाकिस्तानी फैन का वीडियो वायरल हुआ था. 

सहवाग ने उस पाकिस्तानी फैन का मीम शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'इंग्लैंड मजबूत स्थिति में था और उसने 14.1 ओवरों में बिना विकेट गंवाए 135 रन बना लिए थे, तभी लॉर्ड शार्दुल, प्रसिद्ध कृष्णा और भुवी आए और पूरा मैच पलट दिया.' बता दें कि मैच में प्रसिद्ध कृष्णा ने 4, शार्दुल ठाकुर ने 3 और भुवनेश्वर कुमार ने 2 विकेट निकाले. 

इस मैच में इंग्लैंड के मिडिल ऑर्डर की भी पोल खुल गई. मॉर्गन और स्टोक्स जैसे बल्लेबाजों से सजी इंग्लैंड की बैटिंग लाइन अप टीम इंडिया के गेंदबाजों के सामने जूझती नजर आई. जो रूट की गैरमौजूदगी में इंग्लैंड के मीडिल ऑर्डर का कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिकने का साहस नहीं दिखा पाया.

Advertisement

बेन स्टोक्स 11 गेंदों का सामना कर सिर्फ 1 रन बना पाए. वहीं, कप्तान मॉर्गन ने 30 गेंदों का सामना किया और 22 रन बनाकर आउट हुए. उपकप्तान जोस बटलर का बल्ला भी नहीं चला. वह 4 गेंदों में 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे. छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए सैम बिलिंग्स 22 गेंदों में 18 रन बना पाए. 

बता दें कि आखिरी टी20 मैच में भी इंग्लैंड का मिडिल ऑर्डर नाकाम रहा था. उस मैच में भी इंग्लैंड एक वक्त जीत की ओर बढ़ रही थी लेकिन अंत में उसे 36 रनों से हार मिली थी. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement