ICC Test Rankings: कगिसो रबाडा को रैंकिंग में जबरदस्त फायदा, जानें कहां हैं अश्विन-जडेजा?

भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले आईसीसी द्वारा नई टेस्ट रैंकिंग जारी की गई है. साउथ अफ्रीका के कगिसो रबाडा को रैंकिंग में जबरदस्त फायदा हुआ है.

Advertisement
रविचंद्रन अश्विन, कगिसो रबाडा (फाइल) रविचंद्रन अश्विन, कगिसो रबाडा (फाइल)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 3:43 PM IST
  • आईसीसी ने जारी की नई टेस्ट रैंकिंग
  • कगिसो रबाडा टॉप तीन में पहुंचे

दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खत्म हुए टेस्ट मैच के बाद आईसीसी द्वारा नई टेस्ट रैंकिंग जारी की गई है. सीरीज़ में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कगिसो रबाडा को गेंदबाजों की रैंकिंग में जबरदस्त फायदा हुआ है. कगिसो रबाडा तीन पायदान चढ़कर अब टॉप 3 में आ गए हैं. 

कगिसो रबाडा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैच में कुल 10 विकेट लिए. इनमें दूसरे मैच की पहली पारी में लिए गए पांच विकेट भी शामिल हैं. कगिसो रबाडा के इस कमाल के दम पर ही साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को मात दी थी. 

Advertisement

भारत के खिलाड़ी किस पायदान पर?

गेंदबाजों की रैंकिंग में भारत के दो खिलाड़ी हैं, रविचंद्रन अश्विन नंबर दो पर बने हुए हैं जबकि जसप्रीत बुमराह दसवें नंबर पर हैं. वहीं, ऑलराउंडर की लिस्ट में भी टीम इंडिया के दो खिलाड़ी शामिल हैं. रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन ऑलराउंडर की लिस्ट में टॉप-3 में हैं. 

भारत को श्रीलंका के खिलाफ अभी दो टेस्ट की सीरीज खेलनी है, ऐसे में टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों के पास अपनी रैंकिंग को और भी बेहतर करने का मौका होगा. बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारत के रोहित शर्मा और विराट कोहली ही टॉप-10 में शामिल हैं. 

टीम इंडिया के खिलाड़ियों की टेस्ट रैंकिंग

•    बल्लेबाज- रोहित शर्मा (6), विराट कोहली (7), ऋषभ पंत (11)
•    गेंदबाज- रविचंद्रन अश्विन (2), जसप्रीत बुमराह (10) 
•    ऑलराउंडर- रविचंद्रन अश्विन (2), रवींद्र जडेजा (3) 

Advertisement

आईसीसी द्वारा जो टी-20 रैंकिंग जारी की गई है, उसमें केएल राहुल को जबरदस्त घाटा हुआ है. केएल राहुल टी-20 रैंकिंग में 10वें नंबर पर पहुंच गए हैं, उन्हें चार रैंक का घाटा हुआ है. केएल राहुल ने श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में हिस्सा नहीं लिया था, यही वजह है कि उन्हें इस बार रैंकिंग में घाटा हुआ है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement