वॉर्नर-बेनक्रॉफ्ट जुलाई में कर सकते हैं क्रिकेट के मैदान पर वापसी

रिपोर्टों के अनुसार वॉर्नर और बेनक्रॉफ्ट नॉर्दर्न टेरिटरी की सीमित ओवरों की ‘स्ट्राइक लीग’ में खेलने पर विचार कर रहे हैं.

Advertisement
वॉर्नर-बेनक्रॉफ्ट वॉर्नर-बेनक्रॉफ्ट

विश्व मोहन मिश्र

  • सिडनी,
  • 08 मई 2018,
  • अपडेटेड 3:01 PM IST

गेंद से छेड़छाड़ के मामले में प्रतिबंध झेल रहे ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और कैमरन बेनक्रॉफ्ट जुलाई में एक स्थानीय लीग से क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं.

रिपोर्टों के अनुसार और बेनक्रॉफ्ट नॉर्दर्न टेरिटरी की सीमित ओवरों की ‘स्ट्राइक लीग’ में खेलने पर विचार कर रहे हैं. वॉर्नर और बेनक्रॉफ्ट पर दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज के दौरान गेंद से छेड़छाड़ करने के कारण क्रमश: एक साल और नौ महीने का प्रतिबंध लगा है, लेकिन यह क्लब क्रिकेट पर लागू नहीं है.

Advertisement

नॉर्दर्न टेरिटरी क्रिकेट के प्रमुख जोएल मॉरिसन ने ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन से कहा कि ये दोनों खिलाड़ी स्थानीय स्ट्राइक लीग में खेल सकते हैं.

उन्होंने कहा, ‘हमारे लिए यह शानदार अवसर होगा कि बेनक्रॉफ्ट और वॉर्नर जैसे खिलाड़ी स्थानीय क्रिकेटरों में अपना अनुभव बांटने के लिए उपलब्ध रहेंगे.’

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »