हिमाचल के सीएम ने केंद्र को लिखी चिट्ठी, कहा- भारत-PAK मैच धर्मशाला में नहीं हो

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने रविवार को बीसीसीआई से भारत और पाकिस्तान के बीच धर्मशाला में 19 मार्च को होने वाले वर्ल्ड टी20 चैंपियनशिप के मैच को रद्द करने या फिर किसी अन्य स्थान पर आयोजित करने के लिए कहा.

Advertisement
धर्मशाला में होना है भारत-पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड टी20 2016 का महासंग्राम धर्मशाला में होना है भारत-पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड टी20 2016 का महासंग्राम

अभिजीत श्रीवास्तव

  • शिमला,
  • 01 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 11:20 AM IST

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने रविवार को बीसीसीआई से भारत और पाकिस्तान के बीच धर्मशाला में 19 मार्च को होने वाले वर्ल्ड टी20 चैंपियनशिप के मैच को रद्द करने या फिर किसी अन्य स्थान पर आयोजित करने के लिए कहा. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इस बारे में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को चिट्ठी भी लिखी है. वीरभद्र सिंह ने लिखा है कि हिमाचल प्रदेश के बहुत से जवान पाकिस्तान के खिलाफ लड़ रहे हैं और कई देश के लिए शहीद हुए हैं. वीरभद्र ने कहा कि हम अपने जवानों की शहादत का सम्मान करते हैं ऐसे में क्रिकेट मैच के पक्षधर नहीं हैं. इसलिए हिमाचल में पाकिस्तान के साथ कोई मैच नहीं कराया जाए.

Advertisement

 

इससे पहले हिमाचल प्रदेश कांग्रेस समिति की कार्यकारिणी ने के सचिव और बीजेपी सांसद के कराने के फैसले की आलोचना की.

एचपीसीसी अध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखु ने कहा, ‘बीसीसीआई को शहीदों के परिवारों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह मैच या तो रद्द कर देना चाहिए या फिर इसका आयोजन किसी अन्य राज्य में करना चाहिए.’

उन्होंने कहा, ‘हमारी पार्टी वर्ल्ड कप के अन्य मैचों के आयोजन के खिलाफ नहीं है लेकिन केवल पाकिस्तान के खिलाफ मैच के आयोजन का विरोध कर रही है क्योंकि इससे लोगों विशेषकर शहीदों के परिवारों की भावनाएं आहत होंगी.’

पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी सांसद शांता कुमार और पूर्व बीजेपी विधायक राकेश पठानिया भी मैच का विरोध कर चुके हैं. मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि वह प्रधानमंत्री को लोगों की भावनाओं से अवगत कराएंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »