बॉल टेंपरिंग की बात पहले से जानते थे स्मिथ, बोले- आगे से ऐसा नहीं होगा

इसके लिए आस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीवन स्मिथ ने भी माफी मांगी है, "हमने इसके बारे में बात की और सोचा था कि इससे हमें फायदा होगा, नेतृत्व इसके बारे में जानता था. मुझे इस पर बिल्कुल भी गर्व नहीं है." उन्होंने कहा, "प्रशिक्षक इसमें शामिल नहीं हैं, मेरी कप्तानी में यह दोबारा नहीं होगा."

Advertisement
स्टीव स्मिथ के साथ कैमरून बेनक्रॉफ्ट (Photo - ICC) स्टीव स्मिथ के साथ कैमरून बेनक्रॉफ्ट (Photo - ICC)

मोहित ग्रोवर

  • केपटाउन, साउथ अफ्रीका,
  • 25 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 7:23 AM IST

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रहे केपटाउन टेस्ट में हुई बॉल टेंपरिंग की घटना ने पूरे क्रिकेट जगत को झकझोर कर रख दिया है. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कैमरून बेनक्रॉफ्ट ने अपनी इस गलती को मान भी लिया है.

शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि उन पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यहां खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दौरान गेंद से छेड़खानी करने के आरोप लगाए गए हैं. वह इस बात को स्वीकार करते हैं कि उन्होंने गेंद को कुछ बदलने की कोशिश की थी.

Advertisement

क्रिकेट आस्ट्रेलिया की वेबसाइट के मुताबिक, बेनक्रॉफ्ट को मैच के दौरान अपनी पैंट से कोई पीले रंग की वस्तु निकालते हुए देखा गया था. इसके बाद अंपायरों ने उनसे पूछा था कि उनकी जेब में वो क्या था. वीडियो में दिखाया गया है कि बेनक्रॉफ्ट गेंद पर कुछ लगा रहे हैं और उसे फिर वापस अपनी जेब में रख रहे हैं, बेनक्रॉफ्ट ने माना है कि वो पीले रंग का टेप था.

स्मिथ ने भी मांगी माफी

इसके लिए आस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीवन स्मिथ ने भी माफी मांगी है. उन्होंने कहा है "हमने इसके बारे में बात की और सोचा था कि इससे हमें फायदा होगा, नेतृत्व इसके बारे में जानता था. मुझे इस पर बिल्कुल भी गर्व नहीं है." उन्होंने कहा, "प्रशिक्षक इसमें शामिल नहीं हैं, मेरी कप्तानी में यह दोबारा नहीं होगा."

Advertisement

सीए के ट्विटर ने बेनक्रॉफ्ट के हवाले से लिखा है, "हमने मैच अधिकारियों से बात की है, मुझ पर गेंद से छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है. उन्होंने कहा, "मैं यहां इसलिए हूं क्योंकि मैं अपने बर्ताब के लिए दोषी हूं. मुझे इसके परिणाम भुगतने होंगे."

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के नियमों के मुताबिक, गेंद से छेड़छाड़ लेवल-2 का अपराध है जिसमें खिलाड़ी पर 100 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगता है और साथ ही चार नकारात्मक अंक तक खिलाड़ी के हिस्से आ सकते हैं जो एक टेस्ट मैच के प्रतिबंध के लिए काफी हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »