Ashes 2021, AUS vs ENG: क्रिकेट की सबसे बड़ी जंग का मंच तैयार, इंग्लैंड के खिलाफ 11 साल बाद Ashes जीतने उतरेगा ऑस्ट्रेलिया

इंग्लैंड की टीम नस्लीय टिप्पणियों के आरोपों के साये में यहां पहुंची है, जबकि ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन को अपनी सहयोगी को अश्लील संदेश भेजने के कारण न सिर्फ अपना पद छोड़ना पड़ा, बल्कि वह अनिश्चितकाल के लिए अवकाश पर चले गए.

Advertisement
Ashes Series (Getty) Ashes Series (Getty)

aajtak.in

  • ब्रिस्बेन,
  • 07 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 4:01 PM IST
  • एशेज सीरीज की शुरुआत 8 दिसंबर से
  • जेम्स एंडरसन पहले टेस्ट से बाहर
  • एलेक्स कैरी करेंगे ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट डेब्यू

ऑस्ट्रेलियाई टीम बुधवार से शुरू होने वाली एशेज सीरीज में अपने नए क्रिकेट युग की शुरुआत करने उतरेगी. दूसरी तरफ, इंग्लैंड की निगाह 2010-11 के प्रदर्शन को दोहराने पर होगी. अंग्रेजों ने उस एशेज सीरीज में  कंगारुओं को 3-1 (5) हराया था. बिस्बेन टेस्ट की शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे होगी.

 इंग्लैंड की टीम नस्लीय टिप्पणियों के आरोपों के साये में यहां पहुंची है, जबकि ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन को अपनी सहयोगी को अश्लील संदेश भेजने के कारण न सिर्फ अपना पद छोड़ना पड़ा, बल्कि वह अनिश्चितकाल के लिए अवकाश पर चले गए.

Advertisement

शुरू हो रहा पैट कमिंस का युग

ऑस्ट्रेलिया ने पेन के हटने के बाद कमिंस को कप्तानी सौंपी है और यह 1956 के बाद पहला अवसर होगा. जब कोई तेज गेंदबाज उसकी कमान संभालेगा. पेन के क्रिकेट से ब्रेक लेने के बाद विकेटकीपर एलेक्स कैरी को टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण का मौका मिला है. कैरी ने उन्होंने 45 वनडे और 38 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और सीमित ओवरों में ऑस्ट्रेलिया की अगुआई भी कर चुके हैं.

ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजी आक्रमण में हालांकि वे चारों गेंदबाज शामिल हैं, जिन्होंने चार साल पहले टीम की 4-0 से जीत में अहम भूमिका निभाई थी. मिशेल स्टार्क को जाय रिचर्डसन पर प्राथमिकता मिलने से यह तय है कि स्टार्क, जोश हेजलवुड के साथ नई गेंद संभालेंगे. कमिंस और ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी आक्रमण के अन्य प्रमुख स्तंभ हैं. 

Advertisement

... लियोन 400 विकेट की दहलीज पर

ऑस्ट्रेलिया ने अपना आखिरी टेस्ट मैच 11 महीने पहले खेला था और लियोन तब से 400 टेस्ट विकेट के क्लब में शामिल होने के लिए इंतजार कर रहे हैं. इसके लिए उन्हें केवल एक विकेट की जरूरत है. ऑस्ट्रेलिया से अब तक शेन वॉर्न और ग्लेन मैक्ग्रा ही इस मुकाम पर पहुंचे हैं.

ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को ही अपनी प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी थी. उसने पारी का आगाज करने के लिए डेविड वॉर्नर के साथ मार्कस हैरिस को रखा है. वॉर्नर पिछले 23 महीनों में केवल दो टेस्ट मैच खेल पाए हैं, लेकिन टी20 विश्व कप की शानदार फॉर्म से उनका आत्मविश्वास बढ़ा होगा.

मार्नस लाबुशेन और अनुभवी स्टीव स्मिथ मध्यक्रम की जिम्मेदारी संभालेंगे, जिसमें ट्रैविस हेड उनका साथ देंगे. हेड को उस्मान ख्वाजा पर प्राथमिकता दी गई है. वह शेफील्ड शील्ड की अपनी शानदार फॉर्म को बरकरार रखने की कोशिश करेंगे.

एंडरसन- ब्रॉड पर इंग्लैंड का दारोमदार

इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया में आखिरी सीरीज 2010-11 में 3-1 से जीती थी. जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड उस सीरीज का भी हिस्सा थे और फिर से इंग्लैंड के आक्रमण की कमान इन दोनों के हाथों में होगी. हालांकि पहले टेस्ट में जेम्स एंडरसन मैदान पर नहीं उतरेंगे, ताकि वह एडिलेड में होने वाले दूसरे दिन-रात्रि टेस्ट के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें.

Advertisement

ऐसे में इंग्लैंड का आक्रमण ब्रॉड, मार्क वुड, क्रिस वोक्स और ओली रॉबिन्सन संभालेंगे. बेन स्टोक्स की वापसी से इंग्लैंड की टीम में संतुलन स्थापित हुआ है, लेकिन उन्होंने लंबे समय से प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेला है.

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के लिए सरदर्द बनेंगे रूट!

इंग्लैंड को अगर सीरीज जीतनी है तो रोरी बर्न्स को शीर्ष क्रम में, जबकि कप्तान रूट को मध्यक्रम में अहम भूमिका निभानी होगी. रूट अभी अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं और अगर वह उसे बरकरार रखते हैं तो ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के लिए सरदर्द बन सकते हैं.

ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर इंग्लैंड ने 1986-87 के बाद कोई मैच नहीं जीता है, लेकिन रूट पहले ही कह चुके हैं कि उनकी टीम भारत के प्रदर्शन से प्रेरणा लेगी. जिसने इस साल के शुरू में इस मैदान पर आस्ट्रेलिया का अजेय अभियान रोका था.

टीमें इस प्रकार हैं :

ऑस्ट्रेलिया : डेविड वॉर्नर, मार्कस हैरिस, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड.

इंग्लैंड (12 खिलाड़ी) : जो रूट (कप्तान), स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), हसीब हमीद, जैक लीच, डेविड मलान, ऑली पोप, ऑली रॉबिंसन, बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स, मार्क वुड.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »