असम बाढ़ पीड़ितों का दर्द देख पिघला सूर्यकुमार यादव का दिल! रेस्क्यू टीम को ठोका सलाम

असम में बाढ़ से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. इस कठिन समय में असम के लोगों की सुरक्षा को लेकर सूर्यकुमार यादव ने चिंता जाहिर की है. सोशल मीडिया पर सूर्या का एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement
सूर्या ने असम बाढ़ पर कही दिल की बात (PHOTO: PTI) सूर्या ने असम बाढ़ पर कही दिल की बात (PHOTO: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 28 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:23 PM IST

असम में बाढ़ की स्थिति पर भारतीय टी20 टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दिल जीतने वाली बात कही है. भारी बारिश और नदियों के उफान पर होने के कारण असम के कई जिलों में जलप्रलय जैसी स्थिति पैदा हो गई है. इस बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित हैं तो वहीं कृषि को भी भारी नुकसान पहुंचा है.

आपदा की इस घड़ी में राहत और बचाव कार्य भी जारी हैं. प्रभावित क्षेत्रों में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) और नागरिक सुरक्षा के जवान दिन-रात एक किए हुए हैं.

Advertisement

पानी में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर निकालने और उन तक सूखा राशन व मेडिकल किट पहुंचाने के लिए कई नावें लगातार काम कर रही हैं. स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए हैं ताकि कोई भी प्रभावित व्यक्ति मदद से अछूता न रहे.

सूर्यकुमार यादव ने जताया दुख

इस कठिन समय में पूरा देश असम के साथ खड़ा है. भारतीय टी20 टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया के जरिए असम के लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने लिखा कि असम में आई भयानक बाढ़ से प्रभावित सभी लोगों के साथ मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं हैं. 

रेस्क्यू टीम को ठोका सलाम

सूर्या ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि इस मुश्किल हालात का सामना कर रहे हर परिवार को हिम्मत मिले और सभी सुरक्षित रहें. यही कामना है. ज़रूरतमंदों की मदद के लिए दिन-रात काम कर रही रेस्क्यू टीम, वॉलंटियर्स और अधिकारियों का दिल से धन्यवाद. हम सब मिलकर इस मुश्किल घड़ी से निकलेंगे और सबकुछ ठीक कर देंगे. सुरक्षित रहें, असम.

Advertisement

सूर्या कर रहे हैं वापसी की तैयारी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की खिताबी जीत के बाद टीम इंडिया की कप्तानी और जगह दोनों गंवाने वाले सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है. उन्होंने एक बार फिर नेशनल टीम में धमाकेदार वापसी के लिए कमर कस ली है.

सूर्या ने सोशल मीडिया पर अपनी कड़ी मेहनत का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा था कि खूब पसीना बहाया, तेज रनिंग की और तीन घंटे के अभ्यास में करीब 1,000 गेंदें खेलीं. ट्रेनिंग में जुटे सूर्या के इस फैसले से साफ पता चलता है कि वह नीली जर्सी दोबारा पहनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »