Amol Mazumdar India Women's Team Coach: टीम इंडिया का हेड कोच बनेगा ये दिग्गज, घरेलू क्रिकेट में लगा चुका रनों का अंबार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 9 जुलाई से बांग्लादेश के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज खेलनी है. इस दौरे से पहले बीसीसीआई भारतीय महिला टीम के नए कोच का ऐलान कर सकता है. मुंबई के पूर्व कप्तान अमोल मजूमदार को टीम का हेड कोच नियुक्त किया जा सकता है.

Advertisement
Amol Mazumdar (File Photo) Amol Mazumdar (File Photo)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 जुलाई 2023,
  • अपडेटेड 7:23 AM IST

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को जल्द ही नया कोच मिलने जा रहा है. घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगा चुके अमोल मजूमदार को हेड की जिम्मेदारी मिल सकती है. भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) जल्दी ही अमोल मजूमदार के नाम की घोषणा कर सकता है. अमोल सोमवार (3 जुलाई) को क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) के सामने इंटरव्यू के लिए पेश हुए थे. अशोक मल्होत्रा, जतिन परांजपे और सुलक्षणा नाइक की अगुवाई वाली सीएसी अमोल के जवाबों से काफी प्रभावित दिखाई दी.

Advertisement

बीसीसीआई के अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, 'सीएसी अमोल मजूमदार की प्रस्तुति से सबसे ज्यादा प्रभावित हुई. वह महिला टीम की योजना को लेकर सपष्ट हैं. बाकी लोगो का प्रेजेंटेशन भी अच्छी था, लेकिन अमोल की प्रस्तुति सर्वश्रेष्ठ रही. उम्मीद है कि भारतीय महिला टीम के हेड कोच के लिए उनके नाम का ही अनुमोदन होगा.'

रमेश पोवार पर पिछले साल गिरी थी गाज

टीम के कोच के लिए जिन अन्य लोगों ने साक्षात्कार दिया था, उसमें डरहम के पूर्व कोच जॉन लुईस और तुषार आरोठे शामिल थे. आरोठे 2018 में इस्तीफा देने से पहले भी भारत के मुख्य कोच के रूप में काम कर चुके हैं. पिछले साल दिसंबर में रमेश पोवार को बर्खास्त किए जाने के बाद से भारतीय महिला टीम में हेड कोच का पद खाली है.

Advertisement

काफी अनुभवी कोच हैं अमोल मजूमदार

अमोल मजूमदार मुंबई रणजी टीम के मुख्य कोच रह चुके हैं. वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स और दक्षिण अफ्रीका की राष्ट्रीय टीम के साथ भी काम कर चुके हैं. वह व्यक्तिगत रूप से साक्षात्कार के लिए उपस्थित होने वाले इकलौते उम्मीदवार थे. मजूमदार को नौ जुलाई से शुरू होने वाली बांग्लादेश दौरे से पहले टीम की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. भारतीय महिला टीम बांग्लादेश दौरे पर मीरपुर में तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और इतने ही वनडे मैचों की श्रृंखला खेलेगी.

बांग्लादेश दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इन 3 क्रिकेटर की छुट्टी...इनको पहली बार मौका

भारतीय महिला टीम पिछले पांच वर्षों में बड़े टूर्नामेंटों के अहम भारतीय टीम इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में बेहतर स्थिति में होने के बाद भी दबाव के क्षणों में बिखर गई थी. टीम के नए मुख्य कोच का ध्यान खिलाड़ियों की मानसिक मजबूती पर काम करने के अलावा उनकी शारीरिक फिटनेस में सुधार करना होगा.

बीसीसीआई के अधिकारी कहा, 'महिला टीम के लिए फिटनेस में सुधार एक बड़ा मुद्दा है. राष्ट्रीय टीम के कुछ खिलाड़ियों को फिटनेस में सुधार करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी. मजूमदार ने सहयोगी सदस्यों की जरूरत और भूमिका के बारे में भी विस्तार से बताया. उन्होंने टीम के लिए मानसिक ट्रेनर की जरूरत पर भी बल दिया.'

Advertisement

बोर्ड के इस अधिकारी ने आगे कहा, 'मजूमदार इस बात से वाकिफ हैं कि टीम को अगले स्तर पर ले जाने के लिए क्या करना होगा. मजूमदार के लिए हालांकि अच्छी बात यह है कि आईसीसी की महिलाओं से जुड़ी दो बड़ी प्रतियोगिताएं उपमहाद्वीप (बांग्लादेश और भारत) में है. भारत सितंबर 2025 में महिला एकदिवसीय विश्व कप की मेजबानी करेगा.

अमोल ने फर्स्ट क्लास में बनाए 11 हजार से ज्यादा रन

दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट 171 मैचों में 48.13 की औसत से 11,167 रन बनाए, जिसमें 30 शतक शामिल रहे. मजूमदार रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन (9205) बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं. मजूमदार की कप्तानी में मुंबई ने 2006-07 में रणजी खिताब जीता था. मजूमदार ने टीम को खराब शुरुआत से उबारते हुए खिताब तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी. घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद उन्हें कभी नेशनल टीम में खेलने का मौका नहीं मिला.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »