डिविलियर्स ने छोड़ी साउथ अफ्रीका की टेस्ट कप्तानी, डु प्लेसिस को कमान

साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने टेस्ट कप्तानी छोड़ दी है. चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे डिविलियर्स की जगह अब फाफ डु प्लेसिस साउथ अफ्रीका के स्थायी टेस्ट कप्तान होंगे. बोर्ड ने इसकी पुष्टि कर दी है.

Advertisement
एबी डिविलियर्स एबी डिविलियर्स

लव रघुवंशी

  • नई दिल्ली,
  • 13 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 2:00 AM IST

साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने टेस्ट कप्तानी छोड़ दी है. चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे डिविलियर्स की जगह अब फाफ डु प्लेसिस साउथ अफ्रीका के स्थायी टेस्ट कप्तान होंगे. बोर्ड ने इसकी पुष्टि कर दी है.

डिविलियर्स ने कहा कि टीम का हित हमेशा निजी हितों से ऊपर रहना चाहिए. यह बात मेरे लिए भी लागू होती है. टेस्ट टीम की की जिम्मेदारी मिलना बहुत सम्मान की बात थी, लेकिन मैं चोट के कारण पिछली दो सीरीज में शामिल नहीं हो पाया और श्रीलंका के खिलाफ आगामी सीरीज को लेकर भी मैं दुविधापूर्ण स्थिति में हूं. मौजूदा अफ्रीकी टीम के ऑस्ट्रेलिया में शानदार प्रदर्शन के मद्देनजर यह व्यापक हित में है कि फाफ डु प्लेसिस को स्थायी रूप से टेस्ट कप्तान बनाया जाए.

Advertisement

डिविलियर्स को इसी साल जनवरी में टेस्ट कप्तानी सौंपी गई थी. चोटिल होने के कारण उन्हें न्यूजीलैंड और के खिलाफ सीरीज से बाहर रहना पड़ा. जुलाई में कैरेबिएन प्रीमियर लीग में डिविलियर्स को चोट लगी थी. पूरी तरह से फिट होने में अभी भी उन्हें तीन से चार सप्ताह का समय लग सकता है. वनडे टीम की कमान अभी भी उनके हाथ में रहेगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »