जापान में चल रहे एशियन गेम्स से भारत के लिए एक बेहद शानदार और गौरवान्वित करने वाली खबर आई है. भारत की 17 साल की युवा तीरंदाज कुमकुम मोहोर ने इतिहास रचते हुए देश को 17वां गोल्ड मेडल दिलाया है. तीरंदाजी प्रतियोगिता में यह भारत का पांचवां गोल्ड मेडल है. इसके साथ ही कुमकुम महिलाओं की रिकर्व इंडिविजुअल्स कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला तीरंदाज बन गई हैं.