एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है. प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी हमारे देश के एथलीटों ने अपना दबदबा बनाए रखा और कई पदक अपने नाम किए. पहले दिन निशानेबाजों ने शानदार शुरुआत करते हुए भारत को दो पदक दिलाए थे, और दूसरे दिन भी यह सिलसिला जारी रहा. 10 मीटर एयर राइफल के टीम इवेंट में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता. इसके साथ ही व्यक्तिगत स्पर्धा में भी देश को सफलता मिली. 10 मीटर एयर राइफल के इंडिविजुअल वर्ग में हिमांशु डलन ने रजत पदक यानी सिल्वर मेडल जीता.