Asian Games 2026 Day 5 Live Updates, 24 September India Medal Tally: नागोया एशियन गेम्स 2026 जारी है, इसका आज (24 सितंबर) पांचवां दिन है, भारतीय टीम आज कई खेलों में अपना कमाल दिखा रही है, रोइंग में भारतीय टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है, वहीं वुशू में भारतीय खिलाड़ी रोशिबिना देवी ने सिल्वर मेडल जीता, हालांकि वह गोल्ड मेडल जीतने की दावेदार थीं.
वहीं भारतीय पुरुष कबड्डी टीम सेमीफज्ञइनल में पहुंच गई है. 24 सितंबर के अपडेट और मेडल से जुड़ी जानकारी के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहें.
यह भी पढ़ें: 5 दिन, Asian Games: 5 दिन, मगर 1 भी गोल्ड नहीं... शूटिंग में भारत के निशाने क्यों भटक रहे?
भारतीय पुरुष हॉकी टीम पूल-ए के अपने तीसरे मैच में साउथ कोरिया पर हावी है. हाफ टाइम तक भारत ने कोरिया पर 5 गोल दाग दिए थे. भारत ने इससे पहले इंडोनेशिया को 13-1 और श्रीलंका को 16-1 से धोया था.
मिक्स्ड स्कीट टीम इवेंट में भारत ने ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है. भारत की जोड़ी परिनाज धालीवाल और अनंतजीत सिंह नरूका ने कांस्य पदक जीता. इस तरह भारत के अब कुल पदकों की संख्या 15 हो गई है. यह भारत का 24 सितंबर को आया तीसरा पदक रहा.
एशियन गेम्स 2026 में भारत के अब तक कुल मेडल
1. इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्सा विनोद- विमेंस 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट (निशानेबाजी): सिल्वर
2. इलावेनिल वलारिवन- विमेंस 10 मीटर एयर राइफल (निशानेबाजी): सिल्वर
3. रुद्रांक्ष पाटिल, हिमांशु ढिल्लों और पार्थ राकेश माने- मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट (निशानेबाजी): सिल्वर
4. सुचिका तरियाल- विमेंस ट्रेडिशनल 60 किग्रा (MMA)- ब्रॉन्ज
5. रुद्रांक्ष पाटिल- मेन्स 10 मीटर एयर राइफल (निशानेबाजी): ब्रॉन्ज
6. हिमांशु ढिल्लों- मेन्स 10 मीटर एयर राइफल (निशानेबाजी): सिल्वर
7. महिला क्रिकेट टीम: गोल्ड
8. राइजा ढिल्लों, माहेश्वरी चौहान और परिनाज धालीवाल- विमेंस स्कीट टीम इंवेंट (निशानेबाजी): ब्रॉन्ज
9. अनंतजीत सिंह नरुका, मेराज अहमद खान और भवतेघ सिंह गिल- मेन्स स्कीट टीम इंवेंट (निशानेबाजी): ब्रॉन्ज
10. जय मीणा (सॉफ्ट टेनिस) : ब्रॉन्ज
11. मीराबाई चानू (वेटलिफ्टिंग): सिल्वर
12. भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम: ब्रॉन्ज
13. सतनाम सिंह, सलमान खान ( रोइंग, पुरुष डबल स्कल्स): ब्रॉन्ज
14. रोशिबिना देवी नाओरेम (वुशू): सिल्वर
15. अनंतजीत सिंह नरुका, परिनाज धालीवाल - मिक्स्ड स्कीट टीम इंवेंट (निशानेबाजी): ब्रॉन्ज
भारतीय हॉकी टीम का साउथ कोरिया से ग्रुप लेवल का मुकाबला गिफू प्रीफेक्चुरल ग्रीन स्टेडियम में खेला जा रहा है. इसकी शुरुआत हो गई है.
यह भी पढ़ें: कभी चलाते थे UBER टैक्सी... अब एशियन गेम्स में जीता मेडल, ऐसे बदली सलमान खान की जिंदगी
भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने एशियन गेम्स 2026 में ग्रुप स्टेज का अंत चार में चार जीत के साथ किया. भारत ने अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में चीनी ताइपे को 37-21 से हराकर ग्रुप में टॉप स्थान हासिल किया और सेमीफाइनल में जगह पक्की की.
भारत का ग्रुप स्टेज रिकॉर्ड: 4 मैच, 4 जीत - ग्रुप में नंबर-1
पुरुषों के 10 मीटर एयर पिस्टल इंडिविजुअल इवेंट के फाइनल के लिए 3 भारतीय शूटर में से कोई भी क्वालिफाई नहीं कर सका है. कमलजीत 9वें स्थान पर रहे और 580 पॉइंट्स अर्जित किए, आकाश भारद्वाज 11वें स्थान पर रहे और उन्होंने 579 पॉइंट्स अर्जित किए. केदारलिंग 35वें स्थान पर रहे, उन्होंने 568 पॉइंट्स अर्जित किए.
शूटिंग के स्कीट मिक्स्ड टीम फाइनल में अनंतजीत सिंह नरूका और परिनाज धालीवाल पर सभी की नजरें रहेंगी. आइची प्रीफेक्चरल जनरल शूटिंग गैलरी में सुबह 11:15 बजे से स्कीट मिक्स्ड टीम का फाइनल मुकाबला होगा, जहां भारत की जोड़ी पदक के लिए निशाना लगाएगी.
कैनो स्प्रिंट: पुरुषों की कैनो डबल 500 मीटर स्पर्धा के फाइनल में भारत अंतिम (9वें) स्थान पर रहा.
नागोया एशियन गेम्स में मिक्स्ड 4x400m रिले फाइनल के लिए भारतीय टीम ने क्वालिफाई कर लिया है. भारत ने गुरुवार को हीट 2 में दूसरा स्थान हासिल करने के बाद एशियन गेम्स में मिक्स्ड 4x400m रिले के फाइनल के लिए क्वालिफाई किया. टीएस मनु, एमआर पोवम्मा, जय कुमार और किरण वाली भारतीय टीम ने 3:16.23 का समय निकालकर चीन से पीछे रही. भारतीय चौकड़ी की टाइमिंग हीट्स में कुल मिलाकर चौथी सबसे तेज थी, जो बहरीन (3:15.73), चीन (3:15.97) और वियतनाम (3:16.08) के बाद थी.
आठ टीमों का फाइनल आज शाम (6 बजकर 45 मिनट) पर होगा. भारतीय टीम ने रेस के दूसरे और तीसरे लेग में बढ़त बनाई, लेकिन किरण, जो एंकर लेग (अंतिम और चौथा चरण) में दौड़ी थीं, आखिर में चीन से पीछे रह गईं. चीन टॉप पर रहा, जबकि UAE (3:17.00) तीसरे स्थान पर रहा. साउथ कोरिया (3:18.66) भी हीट 2 से फाइनल में पहुंचा. बहरीन, वियतनाम, होस्ट जापान (3:16.52) और फिलीपींस (3:19.68) हीट 1 से क्वालिफई हुए.
यह भी पढ़ें: Asian Games: रोशिबिना देवी ने फिर जीता सिल्वर, गोल्ड से चूकीं, चीन की झांग ने 10-0 से हराया
यह भी पढ़ें: Asian Games: ट्रायल हारीं, विवादों के बीच टीम में मिली जगह... कहानी रोशिबिना देवी की, जिन्होंने एशियन गेम्स में रचा इतिहास
यह भी पढ़ें: सेना के इन दो जवानों ने दिलाया भारत को रोइंग में ब्रॉन्ज, सतनाम सिंह-सलमान खान का कमाल
एशियन गेम्स 2026 में भारत के अब तक कुल मेडल
1. इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्सा विनोद- विमेंस 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट (निशानेबाजी): सिल्वर
2. इलावेनिल वलारिवन- विमेंस 10 मीटर एयर राइफल (निशानेबाजी): सिल्वर
3. रुद्रांक्ष पाटिल, हिमांशु ढिल्लों और पार्थ राकेश माने- मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट (निशानेबाजी): सिल्वर
4. सुचिका तरियाल- विमेंस ट्रेडिशनल 60 किग्रा (MMA)- ब्रॉन्ज
5. रुद्रांक्ष पाटिल- मेन्स 10 मीटर एयर राइफल (निशानेबाजी): ब्रॉन्ज
6. हिमांशु ढिल्लों- मेन्स 10 मीटर एयर राइफल (निशानेबाजी): सिल्वर
7. महिला क्रिकेट टीम: गोल्ड
8. राइजा ढिल्लों, माहेश्वरी चौहान और परिनाज धालीवाल- विमेंस स्कीट टीम इंवेंट (निशानेबाजी): ब्रॉन्ज
9. अनंतजीत सिंह नरुका, मेराज अहमद खान और भवतेघ सिंह गिल- मेन्स स्कीट टीम इंवेंट (निशानेबाजी): ब्रॉन्ज
10. जय मीणा (सॉफ्ट टेनिस) : ब्रॉन्ज
11. मीराबाई चानू (वेटलिफ्टिंग): सिल्वर
12. भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम: ब्रॉन्ज
13. सतनाम सिंह, सलमान खान ( रोइंग, पुरुष डबल स्कल्स): ब्रॉन्ज
14. रोशिबिना देवी नाओरेम (वुशू): सिल्वर
एशियन गेम्स में गुरुवार को भारत की धमाकेदार शुरुआत हुई है, भारत ने 2 मेडल जीत लिए हैं. दिन का पहला मेडल रोइंग में आया. भारतीय रोअर्स सतनाम सिंह और सलमान खान ने पुरुषों के डबल स्कल्स (M2X) में ब्रॉन्ज मेडल जीता. भारतीय जोड़ी ने नागरागावा इंटरनेशनल रेगाटा कोर्स पर 6:13.25 का समय निकाला. वहीं रोशिबिना देवी ने एशियन गेम्स में भारत को वुशू का सिल्वर मेडल दिलाया. 60 किग्रा सांडा फाइनल में उन्हें चीन की झांग शियाओयू से 0-2 से हार मिली. रोशिबिना ने फाइनल से पहले वियतनाम की 2023 वर्ल्ड चैंपियन गुयेन थी थू थुय को हराया था. यह एशियन गेम्स में उनका लगातार तीसरा पदक है.