Advertisement

Asian Games 2026 Day 5 Highlights: एश‍ियन गेम्स में भारत ने अब तक जीते 17 मेडल, पांचवें द‍िन आए 5 पदक

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क | नागोया | 24 सितंबर 2026, 6:56 PM IST

Asian Games 2026 Day 5 Live Updates: नागोया एश‍ियन गेम्स 2026 (24 स‍ितंबर) के पांचवें द‍िन भारत ने कुल 5 मेडल जीते. वहीं अब कुल म‍िलाकर भारत के मेडल की संख्या 17 हो गई है.

Asian Games 2026 Day 5 Live Updates, 24 September India Medal Tally (Photo: ITG)

Asian Games 2026 Day 5 Updates, 24 September India Medal Tally: नागोया एश‍ियन गेम्स 2026 जारी है, इसका आज (24 स‍ितंबर) पांचवां द‍िन है, भारतीय टीम आज कई खेलों में अपना कमाल द‍िखा रही है, मिक्स्ड 4X400m रिले में भारत ने रजत पदक जीता. वहीं वुशू में भारतीय ख‍िलाड़ी रोश‍िब‍िना देवी ने स‍िल्वर मेडल जीता, हालांकि वह गोल्ड मेडल जीतने की दावेदार थीं. रोइंग में भारतीय टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है, वहीं भारतीय पुरुष कबड्डी टीम सेमीफइनल में पहुंच गई है. तलवारबाजी में भारत को न‍िराशा म‍िलीं. पुरुष हॉकी में भारत ने साउथ कोर‍िया को 8-2 से हराया. 

 

6:56 PM (एक महीने पहले)

एश‍ियन गेम्स 2026 में भारत के अब तक कुल मेडल 

Posted by :- Bishwa Mohan Mishra

1. इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्सा विनोद- विमेंस 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट (निशानेबाजी): सिल्वर
2. इलावेनिल वलारिवन- विमेंस 10 मीटर एयर राइफल (निशानेबाजी): सिल्वर
3. रुद्रांक्ष पाटिल, हिमांशु ढिल्लों और पार्थ राकेश माने- मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट (निशानेबाजी): सिल्वर
4. सुचिका तरियाल- विमेंस ट्रेडिशनल 60 किग्रा (MMA)- ब्रॉन्ज
5. रुद्रांक्ष पाटिल- मेन्स 10 मीटर एयर राइफल (निशानेबाजी): ब्रॉन्ज
6. हिमांशु ढिल्लों- मेन्स 10 मीटर एयर राइफल (निशानेबाजी): सिल्वर
7. महिला क्रिकेट टीम: गोल्ड
8. राइजा ढ‍िल्लों, माहेश्वरी चौहान और परिनाज धालीवाल- विमेंस स्कीट टीम इंवेंट (निशानेबाजी): ब्रॉन्ज 
9. अनंतजीत स‍िंह नरुका, मेराज अहमद खान और भवतेघ सिंह ग‍िल- मेन्स स्कीट टीम इंवेंट (निशानेबाजी): ब्रॉन्ज 
10. जय मीणा (सॉफ्ट टेन‍िस) : ब्रॉन्ज 
11. मीराबाई चानू (वेटलिफ्टिंग): सिल्वर
12. भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम: ब्रॉन्ज
13. सतनाम सिंह, सलमान खान ( रोइंग, पुरुष डबल स्कल्स): ब्रॉन्ज 
14. रोश‍िब‍िना देवी नाओरेम (वुशू): स‍िल्वर
15. अनंतजीत स‍िंह नरुका, परिनाज धालीवाल - मिक्स्ड स्कीट टीम इंवेंट (निशानेबाजी): ब्रॉन्ज 
16. सीमा (एथलेटिक्स- 10,000 मी.) : ब्रॉन्ज
17. मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले: सिल्वर
 

6:55 PM (एक महीने पहले)

मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले में भारत को सिल्वर, एथलेटिक्स में एक और पदक

Posted by :- Bishwa Mohan Mishra

एशियन गेम्स में भारतीय एथलेटिक्स टीम ने एक और पदक अपने नाम कर लिया है. मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले में भारत ने सिल्वर मेडल जीता. इस पदक के साथ भारत ने ट्रैक एंड फील्ड में अपना पदक अभियान और मजबूत किया है. भारत की मिश्रित रिले टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया.

6:35 PM (एक महीने पहले)

एश‍ियन गेम्स 2026 में भारत के अब तक कुल मेडल 

Posted by :- Bishwa Mohan Mishra

1. इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्सा विनोद- विमेंस 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट (निशानेबाजी): सिल्वर
2. इलावेनिल वलारिवन- विमेंस 10 मीटर एयर राइफल (निशानेबाजी): सिल्वर
3. रुद्रांक्ष पाटिल, हिमांशु ढिल्लों और पार्थ राकेश माने- मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट (निशानेबाजी): सिल्वर
4. सुचिका तरियाल- विमेंस ट्रेडिशनल 60 किग्रा (MMA)- ब्रॉन्ज
5. रुद्रांक्ष पाटिल- मेन्स 10 मीटर एयर राइफल (निशानेबाजी): ब्रॉन्ज
6. हिमांशु ढिल्लों- मेन्स 10 मीटर एयर राइफल (निशानेबाजी): सिल्वर
7. महिला क्रिकेट टीम: गोल्ड
8. राइजा ढ‍िल्लों, माहेश्वरी चौहान और परिनाज धालीवाल- विमेंस स्कीट टीम इंवेंट (निशानेबाजी): ब्रॉन्ज 
9. अनंतजीत स‍िंह नरुका, मेराज अहमद खान और भवतेघ सिंह ग‍िल- मेन्स स्कीट टीम इंवेंट (निशानेबाजी): ब्रॉन्ज 
10. जय मीणा (सॉफ्ट टेन‍िस) : ब्रॉन्ज 
11. मीराबाई चानू (वेटलिफ्टिंग): सिल्वर
12. भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम: ब्रॉन्ज
13. सतनाम सिंह, सलमान खान ( रोइंग, पुरुष डबल स्कल्स): ब्रॉन्ज 
14. रोश‍िब‍िना देवी नाओरेम (वुशू): स‍िल्वर
15. अनंतजीत स‍िंह नरुका, परिनाज धालीवाल - मिक्स्ड स्कीट टीम इंवेंट (निशानेबाजी): ब्रॉन्ज 
16. सीमा कुमारी (एथलेटिक्स- महिला 10,000 मी.) : ब्रॉन्ज

6:35 PM (एक महीने पहले)

महिला 10,000 मीटर का पदक, सीमा ने रचा इतिहास

Posted by :- Bishwa Mohan Mishra

एथलेटिक्स में सीमा कुमारी ने महिलाओं की 10,000 मीटर में कांस्य पदक जीत लिया है. इसके साथ ही 16 साल बाद एशियन गेम्स में भारत ने महिला 10,000 मीटर में पदक हासिल किया है. सीमा की इस उपलब्धि ने भारत के एथलेटिक्स अभियान में एक और शानदार अध्याय जोड़ दिया.

Advertisement
5:55 PM (एक महीने पहले)

ट्रिपल जंप: आशा इलांगो कांस्य से चूकीं

Posted by :- Bishwa Mohan Mishra

एशियन गेम्स में महिलाओं की ट्रिपल जंप में आशा इलांगो मामूली अंतर से पदक से चूक गईं. आशा 13.83 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ चौथे स्थान पर रहीं. आशा का सर्वश्रेष्ठ प्रयास चीन की ली यी के बराबर 13.83 मीटर रहा, लेकिन दूसरे सर्वश्रेष्ठ प्रयास ने दोनों के बीच अंतर कर दिया. आशा का दूसरा बेस्ट 13.65 मीटर, जबकि ली यी का 13.79 मीटर रहा. इस आधार पर ली यी ने कांस्य पदक अपने नाम किया और आशा को चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा. यानी आशा का पोडियम से फासला बेहद मामूली रहा.

5:14 PM (एक महीने पहले)

गुर‍िंदरवीर 100 मीटर के सेमीफाइनल में पहुंचे

Posted by :- Krishan Kumar

गुरिंदरवीर सिंह और अनिमेष कुजूर ने एशियन गेम्स में पुरुषों की 100 मीटर दौड़ के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. गुरिंदरवीर ने अपनी हीट में 10.38 सेकंड का समय निकालकर दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि अनिमेष कुजूर 10.36 सेकंड के समय के साथ अपनी हीट में तीसरे स्थान पर रहे. दोनों अब सेमीफाइनल में पदक की रेस में उतरेंगे.

4:46 PM (एक महीने पहले)

एशियन गेम्स में अनिमेष कुजूर का जलवा, 100 मीटर सेमीफाइनल में बनाई जगह

Posted by :- Krishan Kumar

भारत के अनिमेष कुजूर ने एशियन गेम्स में पुरुषों की 100 मीटर स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. उन्होंने अपनी हीट में 10.36 सेकंड का समय निकाला और तीसरे स्थान पर रहते हुए अगले दौर के लिए क्वालिफाई किया.

 

animesh
3:46 PM (एक महीने पहले)

एशियन गेम्स में जिम्नास्ट प्रणति नायक को म‍िला छठा स्थान

Posted by :- Krishan Kumar

भारत की जिम्नास्ट प्रणत‍ि नायक ने वॉल्ट फाइनल (आर्टिस्टिक जिमनास्टिक्स, महिला वॉल्ट) में 8 खिलाड़ियों के बीच छठा स्थान हास‍िल किया. वह आइची नागोया एश‍ियन गेम्स में में जिम्नास्टिक्स में भारत की एकमात्र प्रतिनिधि थीं. प्रणति ने फाइनल में अपनी चुनौती पेश की और टॉप-8 जिम्नास्ट में जगह बनाई. हालांकि, वह पोडियम पर जगह बनाने से चूक गईं.

3:16 PM (एक महीने पहले)

परवीन हुड्डा का एशियन गेम्स में आगाज, वॉकओवर से सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं

Posted by :- Krishan Kumar

परवीन हुड्डा ने एशियन गेम्स में महिलाओं के 65 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. उन्हें शुरुआती मुकाबले में विपक्षी बॉक्सर से वॉकओवर मिला. परवनी पर 2024 में तीन व्हेयर अबाउट्स फेलियर के कारण 22 महीने का बैन लगा था. इसके चलते 2023 एशियन गेम्स का कांस्य और पेरिस ओलंपिक का कोटा भी गंवाना पड़ा था.

 

Advertisement
3:04 PM (एक महीने पहले)

एशियन गेम्स में चोट लगने के बाद बॉक्सर सुमित को रिटायर होना पड़ा

Posted by :- Krishan Kumar

भारतीय बॉक्सर सुमित कुंडु को गुरुवार को एशियन गेम्स में पुरुषों की 70kg की प्री-क्वार्टर फाइनल बाउट में इराक के अल सराय अली कासिम हमदान के खिलाफ चोट लगने के कारण हार माननी पड़ी. हरियाणा के 23 साल के सुमित पहले दो राउंड के बाद आगे चल रहे थे, लेकिन तीसरे राउंड में एक पंच लगने और अजीब तरह से गिरने के बाद उनके घुटने में चोट लग गई और वह आगे नहीं खेल पाए, रेफरी ने मुकाबला रोक दिया और उनके विरोधी को जीत दिला दी. सुमित ने अपनी शुरुआती बाउट में थाईलैंड के बुंजोंग सिंसिरी को 5-0 से हराया था. इस मुकाबले में शामिल अन्य मुक्केबाजों में, साक्षी महिलाओं के 65kg राउंड ऑफ 16 में कजाकिस्तान की अलुआ बाल्किबेकोवा का सामना करेंगी, जबकि परवीन उसी राउंड में ताजिकिस्तान की मलिका नोजिमोवा का सामना करेंगी. 

2:54 PM (एक महीने पहले)

एशियन गेम्स में भारत को तलवारबाजी में झटका, भवानी देवी और श्रेया गुप्ता बाहर

Posted by :- Krishan Kumar

भारत का तलवारबाजी अभियान एशियन गेम्स में बिना पदक के समाप्त हो गया. महिला व्यक्तिगत साबरे स्पर्धा में भारत की सीए भवानी देवी और श्रेया गुप्ता गुरुवार को बाहर हो गईं. ओलंपिक में हिस्सा लेने वाली भारत की पहली फेंसर भवानी देवी ने राउंड ऑफ 32 में मंगोलिया की ओउलेन तुग्सजर्गन को 15-8 से हराकर अंतिम-16 में जगह बनाई थी. हालांकि, इसके बाद उनका सफर आगे नहीं बढ़ सका. श्रेया गुप्ता भी महिला व्यक्तिगत साबरे में पदक की दौड़ से बाहर हो गईं. इस तरह नागोया एशियन गेम्स में भारतीय तलवारबाजी टीम का अभियान पदक के बिना समाप्त हुआ.

1:16 PM (एक महीने पहले)

हॉकी में भारत का धमाका, साउथ कोरिया को 8-2 से रौंदा

Posted by :- Krishan Kumar

भारत ने एशियन गेम्स के ग्रुप चरण के अपने तीसरे मुकाबले में चार बार की चैम्पियन साउथ कोरिया को 8-2 से करारी शिकस्त दी. भारत की ओर से अभिषेक और दिलप्रीत सिंह ने दो-दो गोल दागे.
यह भी पढ़ें: Asian Games: हॉकी में भारत का धमाका, साउथ कोरिया को 8-2 से रौंदा

12:32 PM (एक महीने पहले)

शूट‍िंग में भारत को कब म‍िलेगा गोल्ड

Posted by :- Krishan Kumar

यह भी पढ़ें: 5 द‍िन, Asian Games: 5 दिन, मगर 1 भी गोल्ड नहीं... शूटिंग में भारत के निशाने क्यों भटक रहे?

12:12 PM (एक महीने पहले)

हॉकी में भारत का तूफानी खेल

Posted by :- Krishan Kumar

भारतीय पुरुष हॉकी टीम  पूल-ए के अपने तीसरे मैच में साउथ कोरिया पर हावी है. हाफ टाइम तक भारत ने कोरिया पर 5 गोल दाग दिए थे. भारत ने इससे पहले इंडोनेशिया को 13-1 और श्रीलंका को 16-1 से धोया था. 

Advertisement
11:58 AM (एक महीने पहले)

शूटिंग में भारत ने जीता एक और पदक

Posted by :- Krishan Kumar

मिक्स्ड स्कीट टीम इवेंट में भारत ने ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है. भारत की जोड़ी परिनाज धालीवाल और अनंतजीत सिंह नरूका ने कांस्य पदक जीता. इस तरह भारत के अब कुल पदकों की संख्या 15 हो गई है. यह भारत का 24 स‍ितंबर को आया तीसरा पदक रहा. 


एश‍ियन गेम्स 2026 में भारत के अब तक कुल मेडल 
1. इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्सा विनोद- विमेंस 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट (निशानेबाजी): सिल्वर
2. इलावेनिल वलारिवन- विमेंस 10 मीटर एयर राइफल (निशानेबाजी): सिल्वर
3. रुद्रांक्ष पाटिल, हिमांशु ढिल्लों और पार्थ राकेश माने- मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट (निशानेबाजी): सिल्वर
4. सुचिका तरियाल- विमेंस ट्रेडिशनल 60 किग्रा (MMA)- ब्रॉन्ज
5. रुद्रांक्ष पाटिल- मेन्स 10 मीटर एयर राइफल (निशानेबाजी): ब्रॉन्ज
6. हिमांशु ढिल्लों- मेन्स 10 मीटर एयर राइफल (निशानेबाजी): सिल्वर
7. महिला क्रिकेट टीम: गोल्ड
8. राइजा ढ‍िल्लों, माहेश्वरी चौहान और परिनाज धालीवाल- विमेंस स्कीट टीम इंवेंट (निशानेबाजी): ब्रॉन्ज 
9. अनंतजीत स‍िंह नरुका, मेराज अहमद खान और भवतेघ सिंह ग‍िल- मेन्स स्कीट टीम इंवेंट (निशानेबाजी): ब्रॉन्ज 
10. जय मीणा (सॉफ्ट टेन‍िस) : ब्रॉन्ज 
11. मीराबाई चानू (वेटलिफ्टिंग): सिल्वर
12. भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम: ब्रॉन्ज
13. सतनाम सिंह, सलमान खान ( रोइंग, पुरुष डबल स्कल्स): ब्रॉन्ज 
14. रोश‍िब‍िना देवी नाओरेम (वुशू): स‍िल्वर
15. अनंतजीत स‍िंह नरुका, परिनाज धालीवाल - मिक्स्ड स्कीट टीम इंवेंट (निशानेबाजी): ब्रॉन्ज 

11:34 AM (एक महीने पहले)

भारत का साउथ कोर‍िया से हॉकी मुकाबला शुरू

Posted by :- Krishan Kumar

भारतीय हॉकी टीम का साउथ कोर‍िया से ग्रुप लेवल का मुकाबला गिफू प्रीफेक्चुरल ग्रीन स्टेडियम में खेला जा रहा है. इसकी शुरुआत हो गई है. 

11:00 AM (एक महीने पहले)

कहानी भारत को रोइंग में मेडल ज‍िताने वाले सलमान खान की

Posted by :- Krishan Kumar

यह भी पढ़ें: कभी चलाते थे UBER टैक्सी... अब एशियन गेम्स में जीता मेडल, ऐसे बदली सलमान खान की जिंदगी

10:53 AM (एक महीने पहले)

एशियन गेम्स 2026: कबड्डी में भारत का दबदबा, सेमीफाइनल में धमाकेदार एंट्री

Posted by :- Krishan Kumar

भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने एशियन गेम्स 2026 में ग्रुप स्टेज का अंत चार में चार जीत के साथ किया. भारत ने अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में चीनी ताइपे को 37-21 से हराकर ग्रुप में टॉप स्थान हासिल किया और सेमीफाइनल में जगह पक्की की.
भारत का ग्रुप स्टेज रिकॉर्ड: 4 मैच, 4 जीत - ग्रुप में नंबर-1

9:53 AM (एक महीने पहले)

10 मीटर एयर प‍िस्टल में फ्लॉप प्रदर्शन

Posted by :- Krishan Kumar

पुरुषों के 10 मीटर एयर पिस्टल इंडिविजुअल इवेंट के फाइनल के लिए 3 भारतीय शूटर में से कोई भी क्वाल‍िफाई नहीं कर सका है.  कमलजीत 9वें स्थान पर रहे और 580 पॉइंट्स अर्ज‍ित किए, आकाश भारद्वाज 11वें  स्थान पर रहे और उन्होंने 579 पॉइंट्स अर्ज‍ित किए. केदारलिंग 35वें स्थान पर रहे, उन्होंने 568 पॉइंट्स अर्ज‍ित किए. 
 

Advertisement
9:46 AM (एक महीने पहले)

शूटिंग: स्कीट मिक्स्ड टीम फाइनल का फाइनल सुबह 11:15 बजे से

Posted by :- Krishan Kumar

शूटिंग के स्कीट मिक्स्ड टीम फाइनल में अनंतजीत सिंह नरूका और परिनाज धालीवाल पर सभी की नजरें रहेंगी. आइची प्रीफेक्चरल जनरल शूटिंग गैलरी में सुबह 11:15 बजे से स्कीट मिक्स्ड टीम का फाइनल मुकाबला होगा, जहां भारत की जोड़ी पदक के लिए न‍िशाना लगाएगी. 

8:59 AM (एक महीने पहले)

कैनो स्प्र‍िंट में भारत को म‍िली न‍िराशा

Posted by :- Krishan Kumar

कैनो स्प्रिंट: पुरुषों की कैनो डबल 500 मीटर स्पर्धा के फाइनल में भारत अंतिम (9वें) स्थान पर रहा. 
 

Men's Canoe Double 500m Asian Games
8:31 AM (एक महीने पहले)

भारत ने एशियन गेम्स में मिक्स्ड 4x400m रिले फाइनल के किया क्वाल‍िफाई

Posted by :- Krishan Kumar

नागोया एशियन गेम्स में मिक्स्ड 4x400m रिले फाइनल के लिए भारतीय टीम ने क्वाल‍िफाई कर लिया है.  भारत ने गुरुवार को हीट 2 में दूसरा स्थान हासिल करने के बाद एशियन गेम्स में मिक्स्ड 4x400m रिले के फाइनल के लिए क्वाल‍िफाई किया. टीएस मनु, एमआर पोवम्मा, जय कुमार और किरण वाली भारतीय टीम ने 3:16.23 का समय निकालकर चीन से पीछे रही.  भारतीय चौकड़ी की टाइमिंग हीट्स में कुल मिलाकर चौथी सबसे तेज थी, जो बहरीन (3:15.73), चीन (3:15.97) और वियतनाम (3:16.08) के बाद थी. 

आठ टीमों का फाइनल आज शाम (6 बजकर 45 म‍िनट) पर होगा. भारतीय टीम ने रेस के दूसरे और तीसरे लेग में बढ़त बनाई, लेकिन किरण, जो एंकर लेग  (अंतिम और चौथा चरण) में दौड़ी थीं, आखिर में चीन से पीछे रह गईं. चीन टॉप पर रहा, जबकि UAE (3:17.00) तीसरे स्थान पर रहा. साउथ कोरिया (3:18.66) भी हीट 2 से फाइनल में पहुंचा.  बहरीन, वियतनाम, होस्ट जापान (3:16.52) और फिलीपींस (3:19.68) हीट 1 से क्वालिफई हुए. 

8:15 AM (एक महीने पहले)

रोइंग में भारत को मेडल ज‍िताने वाले सलमान और सतनाम कौन हैं?

Posted by :- Krishan Kumar

यह भी पढ़ें: सेना के इन दो जवानों ने दिलाया भारत को रोइंग में ब्रॉन्ज, सतनाम स‍िंह-सलमान खान का कमाल

Advertisement
8:14 AM (एक महीने पहले)

भारत के अब तक एश‍ियन गेम्स में कुल मेडल हुए 14

Posted by :- Krishan Kumar

एश‍ियन गेम्स 2026 में भारत के अब तक कुल मेडल 
1. इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्सा विनोद- विमेंस 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट (निशानेबाजी): सिल्वर
2. इलावेनिल वलारिवन- विमेंस 10 मीटर एयर राइफल (निशानेबाजी): सिल्वर
3. रुद्रांक्ष पाटिल, हिमांशु ढिल्लों और पार्थ राकेश माने- मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट (निशानेबाजी): सिल्वर
4. सुचिका तरियाल- विमेंस ट्रेडिशनल 60 किग्रा (MMA)- ब्रॉन्ज
5. रुद्रांक्ष पाटिल- मेन्स 10 मीटर एयर राइफल (निशानेबाजी): ब्रॉन्ज
6. हिमांशु ढिल्लों- मेन्स 10 मीटर एयर राइफल (निशानेबाजी): सिल्वर
7. महिला क्रिकेट टीम: गोल्ड
8. राइजा ढ‍िल्लों, माहेश्वरी चौहान और परिनाज धालीवाल- विमेंस स्कीट टीम इंवेंट (निशानेबाजी): ब्रॉन्ज 
9. अनंतजीत स‍िंह नरुका, मेराज अहमद खान और भवतेघ सिंह ग‍िल- मेन्स स्कीट टीम इंवेंट (निशानेबाजी): ब्रॉन्ज 
10. जय मीणा (सॉफ्ट टेन‍िस) : ब्रॉन्ज 
11. मीराबाई चानू (वेटलिफ्टिंग): सिल्वर
12. भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम: ब्रॉन्ज
13. सतनाम सिंह, सलमान खान ( रोइंग, पुरुष डबल स्कल्स): ब्रॉन्ज 
14. रोश‍िब‍िना देवी नाओरेम (वुशू): स‍िल्वर

8:12 AM (एक महीने पहले)

एश‍ियन गेम्स में 24 स‍ितंबर को भारत की धमाकेदार शुरुआत

Posted by :- Krishan Kumar

एश‍ियन गेम्स में गुरुवार को भारत की धमाकेदार शुरुआत हुई है, भारत ने 2 मेडल जीत लिए हैं. द‍िन का पहला मेडल रोइंग में आया. भारतीय रोअर्स सतनाम सिंह और सलमान खान ने पुरुषों के डबल स्कल्स (M2X) में ब्रॉन्ज मेडल जीता. भारतीय जोड़ी ने नागरागावा इंटरनेशनल रेगाटा कोर्स पर 6:13.25 का समय निकाला. वहीं रोश‍िब‍िना देवी ने एशियन गेम्स में भारत को वुशू का सिल्वर मेडल दिलाया. 60 किग्रा सांडा फाइनल में उन्हें चीन की झांग शियाओयू से 0-2 से हार मिली. रोश‍िब‍िना ने फाइनल से पहले वियतनाम की 2023 वर्ल्ड चैंपियन गुयेन थी थू थुय को हराया था. यह एशियन गेम्स में उनका लगातार तीसरा पदक है.