बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि भारत में विश्व एआई शिखर सम्मेलन का आयोजन हुआ है जिसमें 100 देशों के प्रतिनिधि शामिल हैं. इस सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंतोनियो गुटेरेस और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों समेत 22 देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी उपस्थित हैं. यह सम्मेलन एआई तकनीक के भविष्य और वैश्विक सहयोग पर चर्चा का अहम मंच बना है.