बनासकांठा में कारोबारी की पत्नी शांतिबेन की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है. वह 23 मार्च की रात दूध लेने निकली थीं और लापता हो गईं. तीन दिन बाद उनका शव जली हालत में मिला. जांच में सामने आया कि फर्नीचर कारोबारी रेखा राठौड़ ने 79 तोला सोना और 2 लाख रुपये लौटाने से बचने के लिए साजिश रची.