मेरी संजू से बातचीत 2024 में हुई थी जब इंडिया अमेरिका में वर्ल्ड कप जीता था. उस बारबडोस के फाइनल में संजू खेल नहीं रहे थे लेकिन मैं उनकी बैटिंग आईपीएल में देख रहा था. मैंने उनसे उस वक्त कहा था कि जब मौका मिलेगा तो बात करेंगे। मेरी मुख्य बात थी कि संजू को अपने फुटवर्क में सुधार करना होगा. अगर फुटवर्क बेहतर नहीं होगा तो वह लगातार मुश्किल में पड़ेंगे.