बिहार के वैशाली में जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने किसानों के साथ खेत में उतरकर धान की रोपाई की और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का संदेश दिया. उन्होंने किसानों से बातचीत कर खेती की जानकारी ली और अधिकारियों को अधिक से अधिक किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ने के निर्देश दिए. इस पहल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई हैं.