भारतीय क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी पहले ही अपनी पहचान बना चुके हैं, लेकिन अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी चर्चा में हैं. एक स्थानीय मुकाबले में शानदार शतकीय पारी खेलकर उन्होंने क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. खास बात यह रही कि उन्होंने संयम और धैर्य के साथ बल्लेबाजी की. उनकी इस पारी के बाद सोशल मीडिया पर भी उनकी खूब चर्चा हो रही है.