गुजरात के वडोदरा में एक दर्दनाक हादसे में सात साल के बच्चे की मौत हो गई. सूर्यनगर-तरसाली बाईपास के पास रिपेयरिंग वर्कशॉप में खड़ी लग्जरी बस के ऑटोमैटिक दरवाजे में बच्चे की गर्दन फंस गई. हादसे के बाद कपुराई पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.