वडोदरा में 13 वर्षीय छात्र को शिक्षक को जन्मदिन की शुभकामना देना भारी पड़ गया। आरोप है कि शिक्षक ने उसे थप्पड़ मारकर घायल कर दिया, जिससे उसके कान में चोट आई। छात्र का इलाज चल रहा है और पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।