बिहार के आरा में पुलिस पर भरत भूषण तिवारी नाम के युवक के फर्जी एनकाउंटर का आरोप लगा है. पुलिस ने युवक के पैरों पर गोली मारी थी और उसके बाद अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई. इसके बाद पुलिस के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. आरा-बक्सर हाइवे को जाम कर दिया गया. जिसे हटवाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज तक करना पड़ा. अब भरत भूषण तिवारी का आखिरी वीडियो सामने आया है. देखें.