गोरखपुर में ब्रह्मभोज के दौरान अधिवक्ता के पिता की हत्या कर दी गई. कतार में बैठे समय पीछे से हमला हुआ और अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दोबारा घेरकर जान ले ली गई. पुलिस ने 7 आरोपियों को हिरासत में लिया है और गांव में तनाव के कारण सुरक्षा बल तैनात किया गया है.