मध्य प्रदेश के उज्जैन में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की घटना सामने आई है. जानकारी के मुताबिक 25 मई की रात उज्जैन से इंदौर जा रही वंदे भारत ट्रेन पर हरिफाटक रेलवे क्रॉसिंग के पास असामाजिक तत्वों ने पत्थर बरसा दिए. इस हमले में ई-1, ई-2, सी-6, सी-7, सी-8 और सी-9 कोचों के शीशे टूट गए. अचानक हुए पथराव से यात्रियों में डर और अफरा-तफरी मच गई.