उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक बेहद दुखद और बड़ी खबर सामने आ रही है. कानपुर के गंगा बैराज इलाके में गर्ग एविएशन का एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया है. इस दर्दनाक हादसे में विमान में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है. शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, जान गंवाने वाले दोनों लोग विमान के मुख्य पायलट और को-पायलट थे. यह हादसा उस समय हुआ जब विमान अपनी नियमित उड़ान पर था.