UP के पीलीभीत टाइगर रिजर्व में शारदा सागर डैम में बोटिंग के दौरान एक बाघ पर्यटकों की नाव की ओर बढ़ता दिखाई दिया. घटना का वीडियो वायरल है. वन विभाग ने इसे संभावित ‘मॉक चार्ज’ बताते हुए सतर्कता बरतने की सलाह दी है. मामले में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.