बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सरकार को एक महत्वपूर्ण पत्र लिखा है. इस चिट्ठी में उन्होंने रोजगार, लंबित परीक्षाओं और शिक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर मांगें उठाई हैं. तेजस्वी यादव ने मांग की है कि राज्य में पहले हुई सभी विवादित परीक्षाओं की एक उच्च स्तरीय और स्वतंत्र जांच कराई जाए.