राजस्थान के बालोतरा के पादरू कस्बे में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां टेलर अशोक कुमार बाजार से लौटते समय पैदल चलते-चलते अचानक सड़क पर गिर पड़े. पूरा हादसा करीब के CCTV कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो में दिखाई देता है कि चलते-चलते अशोक कुमार अचानक गश खाकर जमीन पर गिरते हैं. आसपास मौजूद लोग तुरंत उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने बताया कि लाने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी.