पंजाब के तरनतारण जिले में एक कानून कॉलेज में एक छात्र ने अपनी सहपाठी छात्रा की हत्या की और फिर खुद को गोली मार ली. दोनों एक ही क्लास में पढ़ते थे. घटना का वीडियो सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुआ है जिसमें साफ दिखता है कि मामला एकतरफा प्यार का था. छात्रा ने जब छात्र के प्रपोजल को मना किया तो उसने उसे सिर पर गोली मार दी.