तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने अपने खास काले और सफेद पहनावे को लेकर चल रही चर्चाओं पर पहली बार खुलकर बात की है. त्रिची में आयोजित जनसभा के दौरान उन्होंने बताया कि उनके इस ड्रेस स्टाइल के पीछे एक विशेष संदेश है. विजय का कहना है कि ब्लैक और व्हाइट रंग उनकी राजनीति, सोच और फैसलों में स्पष्टता तथा पारदर्शिता का प्रतीक हैं.