साल 2026 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगेगा. यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, लेकिन भारत में दिखाई नहीं देगा. भारतीय समय के अनुसार ग्रहण रात में शुरू होकर 13 अगस्त तक चलेगा. भारत में दिखाई नहीं देने के कारण धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूतक काल मान्य नहीं होगा. ज्योतिष में इसे खास घटना माना जा रहा है, जबकि वैज्ञानिकों ने ग्रहण को सुरक्षित तरीके से देखने की सलाह दी है.