17 अक्टूबर को सूर्य कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे. इस दिन शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि भी रहेगी. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, तुला राशि में पहले से मौजूद बुध और शुक्र के साथ सूर्य की युति से त्रिग्रही योग बनेगा. साथ ही बुधादित्य और शुक्रादित्य योग भी बनेंगे. इस गोचर को सिंह, तुला और मकर राशि के जातकों के लिए करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में शुभ माना जा रहा है.