छात्रों के लगातार विरोध और रोजगार से जुड़े सवालों के बीच उत्तर प्रदेश और बिहार में सरकारी व्यवस्था बदलने की कोशिश तेज हुई है. उत्तर प्रदेश में वार्षिक भर्ती कैलेंडर और परीक्षा से नियुक्ति तक पूरी प्रक्रिया समयबद्ध करने के निर्देश दिए गए हैं. वहीं बिहार में छात्रों की शिकायतों के समाधान के लिए नया सिस्टम तैयार करने पर जोर है. पटना में बीपीएससी टीआरई 4 की नकारात्मक अंकन व्यवस्था के खिलाफ विरोध भी जारी है.