सरकारी नौकरी पाने के सपनों को पूरा करने के नाम पर एसएससी परीक्षा में पास कराने के लिए एक बड़े हाई टेक रैकेट का पर्दाफाश हुआ है. उप एसटीएफ ने ऐसे गैंग का खुलासा किया है जो ऑनलाइन परीक्षा में सेटिंग कर अभ्यर्थियों को जाली तरीके से पास कराने का दावा करते थे. यह रैकेट लाखों रुपये की डील के जरिए संचालित हो रहा था और कई अभ्यर्थियों को इसके जरिए फायदा मिला.