सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 18वें दिन में पहुंच गई है. उनकी सेहत को लेकर बढ़ती चिंता के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र और दिल्ली सरकार से जवाब मांगा है. अदालत में दायर याचिका में वांगचुक के स्वास्थ्य और आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं को लेकर निर्देश देने की मांग की गई है. अब सभी की नजर सरकार के जवाब और अदालत की अगली सुनवाई पर टिकी है.