जयपुर के SMS मेडिकल कॉलेज में फॉरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. नंदलाल डिसानिया के निधन के बाद उनके शिष्यों को ही पोस्टमार्टम करना पड़ा. भावुक माहौल के बीच मेडिकल बोर्ड ने नियमानुसार प्रक्रिया पूरी की. बोर्ड ने नियमानुसार पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की. इस दौरान मोर्चरी में मौजूद सहयोगियों और स्टूडेंट्स ने अपने वरिष्ठ शिक्षक को भावभीनी श्रद्धांजलि दी.