बिहार के सुपौल में नशा करने से रोकना एक युवक को भारी पड़ गया. दरअसल, विरोध के बाद विवाद इतना बढ़ा कि बदमाशों ने युवक के घर पहुंचकर उस पर गोली चला दी. गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज जारी है. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है.