15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की आक्रामक बल्लेबाजी से शिखर धवन प्रभावित हुए हैं। धवन ने कहा कि कम उम्र में इंटरनेशनल स्तर तक पहुंचना बड़ी उपलब्धि है, लेकिन वैभव का बेखौफ अंदाज उन्हें खास बनाता है। उन्होंने भरोसा जताया कि वैभव का भविष्य बेहद उज्ज्वल है।